Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
महराजगंज

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

दिनांक: Thursday, 19 February 2026 | समय: 10:20 PM | लेखक: | श्रेणी: महराजगंज

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महराजगंज। थाना क्षेत्र के ग्रामसभा झींगुरीजोत में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि 18 फरवरी को गांव निवासी कन्हैया पुत्र प्रहलाद पर पड़ोसियों ने पुरानी दुश्मनी के चलते लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में कन्हैया गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना बृजमनगंज में मुकदमा अपराध संख्या 40/26 दर्ज किया गया है। मुकदमा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109, 191(2), 351(3), 352, 115(2) सहित अन्य धाराओं में कुल छह नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया है।

पुलिस ने मुख्य आरोपियों वीरेंद्र उर्फ मोनू पुत्र विदेशी, सुरेंद्र उर्फ सोनू पुत्र विदेशी, पानमती पत्नी विदेशी निवासी झींगुरीजोत तथा चौथे अभियुक्त कोईल उर्फ शैलेंद्र पुत्र चैतू निवासी कलनाखोर थाना खेसरहा, जिला सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी है।

संबंधित ख़बरें

महराजगंज

महराजगंज: बृजमनगंज को मिली डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात,नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने किया उद्घाटन

02 August 2026

महाराजगंज/बृजमनगंज। शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर-3, रत्तूपुर स्थित अत्याधुनिक…

महराजगंज

महराजगंज: लेहरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

01 August 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लेहरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा…

महराजगंज

महराजगंज: युवा नेता शशिकांत जायसवाल की पहल से प्रेमी युगल का विवाह संपन्न

31 July 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज निवासी शिल्पा और ग्राम सभा पृथ्वीपालगढ़ निवासी अभिराज चक्रवर्ती (पुत्र शमशेर चक्रवर्ती) के…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *