Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
स्पोर्ट्स

दिल्ली की स्टार क्रिकेटर प्रतीका रावल को 1.5 करोड़ का पुरस्कार, CM रेखा गुप्ता ने किया सम्मान

दिनांक: Tuesday, 09 December 2025 | समय: 12:01 AM | लेखक: | श्रेणी: स्पोर्ट्स

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उभरती बल्लेबाज प्रतीका रावल के शानदार प्रदर्शन को सम्मान देते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की और दिल्ली सरकार की ओर से 1.5 करोड़ रुपये का पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की।

आईसीसी महिला विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रतीका रावल ने 308 रन बनाए और सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में चौथे स्थान पर रहीं। उनसे आगे केवल लॉरा वोल्वार्ड्ट (571), स्मृति मंधाना (434) और एशले गार्डनर (328) के नाम रहे।

दिल्ली की प्रतिभाशाली बल्लेबाज रावल आखिरी ग्रुप मैच के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ चोटिल हो गईं थीं, जिसके चलते वह सेमीफाइनल और फाइनल मैच में नहीं उतर सकीं।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि “आज मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में हमने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी प्रतीका रावल का स्वागत किया। हमारी बेटी प्रतीका ने दिल्ली का नाम गौरवान्वित किया है। खेल के प्रति उनकी निष्ठा और उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली सरकार उन्हें 1.5 करोड़ रुपये का पुरस्कार देगी।”

सीएम रेखा गुप्ता ने प्रतीका को ऊर्जा, साहस और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बताते हुए पूर्व से भी अधिक मजबूत वापसी की शुभकामनाएँ दीं।

संबंधित ख़बरें

राष्ट्रीय

नेपाल-भारत पत्रकार मैत्री क्रिकेट में भारतीय मीडिया टीम का दबदबा, 9 रन से जीता खिताब

27 July 2026

नेपाल। संचार माध्यमों के जरिए भारत और नेपाल के पत्रकारों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *