Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
रायबरेली

मोहर्रम जुलूस को लेकर डीएम और एसपी ने किया जुलूस मार्गों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

दिनांक: Saturday, 27 June 2026 | समय: 03:24 AM | लेखक: | श्रेणी: रायबरेली
  • अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, शांति, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर

रायबरेली। मोहर्रम जुलूस के दृष्टिगत जनपद में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने विभिन्न मोहर्रम जुलूस मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने जुलूस के निर्धारित मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि जुलूस मार्गों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण, अवरोध अथवा दुर्घटना की आशंका उत्पन्न करने वाली स्थिति न रहे। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करें कि मोहर्रम के जुलूस में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि जुलूस मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहे तथा संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रभावी ट्रैफिक प्लान लागू किया जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। साथ ही, सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन एवं अन्य आधुनिक तकनीकी संसाधनों के माध्यम से सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ताजियादारों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की जानकारी साझा की तथा सभी से आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं शांति बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनपद की गंगा-जमुनी तहजीब और सौहार्दपूर्ण वातावरण को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध एवं गंभीरता से निर्वहन करें। दायित्वों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता न की जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य मोहर्रम जुलूस को पूर्ण सुरक्षा, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है।

निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

रायबरेली

रायबरेली: छात्राओं और युवतियों से अश्लील हरकत करने का आरोप, ऑपरेशन मजनू टीम ने युवक को किया गिरफ्तार

30 July 2026

खीरों इंटर कॉलेज के सामने छात्राओं से कथित अभद्रता की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया जेल…

रायबरेली

रायबरेली: लहसुन निकालते समय किसान को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

28 July 2026

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के शिवपुर मजरे हरदी गांव में घर के कमरे के अंदर टोकरी से लहसुन निकाल रहे…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *