महराजगंज: संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

सौरभ जायसवाल

महराजगंज। तहसील फरेन्दा परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना।

इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिनमें पुलिस एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े मामले प्रमुख रूप से सामने आए। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त शिकायतों का स्वयं संज्ञान लेते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, मारपीट, महिला उत्पीड़न और साइबर अपराध जैसे मामलों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का समाधान पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने थाना प्रभारियों को शिकायतकर्ताओं से निरंतर संवाद बनाए रखने और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

कार्यक्रम के दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जिससे लोगों में संतोष का माहौल देखने को मिला और प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *