डीएम ने नवनिर्मित संकुल भवन का किया उद्घाटन

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने विकास खण्ड महराजगंज की ग्राम पंचायत सुल्तानपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत समूह की महिलाओं के विकास के लिए नवनिर्मित निर्मल महिला संकुल स्तरीय समिति के भवन का उद्घाटन किया।

जिलाधिकारी ने पंचायत भवन के परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा स्वयं सहायता समूहों के आजीविका संवर्धन हेतु विकास महिला ग्राम संगठन ग्राम पंचायत पखनपुर को रु0 15 लाख तथा आकाश महिला ग्राम संगठन ग्राम पंचायत हरदोई को रु0 30 लाख 80 हजार का सामुदायिक निवेश निधि का चेक प्रदान किया।

समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा निर्मित उत्पाद भेट किये, निर्मल महिला संकुल स्तरीय समिति का गठन 17 मई 2022 को हुआ था, जिसके अन्तर्गत 13 ग्राम पंचायतों के 14 ग्राम संगठन तथा उनमे गठित 228 महिला स्वयं सहायता समूह आते है।

संकुल भवन का निर्माण में मनरेगा (9.97 लाख) राज्य वित्त  (1.5 लाख) तथा निर्मल महिला संकुल स्तरीय समिति द्वारा अपने स्टार्टअप फण्ड से ऑफिस सेटअप हेतु (49 हजार) से व्यय किया गया है। कार्यक्रम में निर्मल महिला संकुल स्तरीय समिति से सम्बन्धित स्वयं सहायता समूहों की दीदियों द्वारा स्वयं से निर्मित उत्पाद (सजावटी झालर, अचार, आलू पापड़, आलू चिप्स, देशी घी, कम्पोस्ट खाद, हर्बल गुलात, नर्सरी के पौधे आदि प्रदर्शन हेतु स्टॉल लगाया गया।

जिलाधिकारी ने विकास खण्ड की टीम द्वारा किये गये अच्छे कार्य की सराहना की तथा स्वयं सहायता समूहों की दीदियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में परियोजना निदेशक, डी0आर0डी0ए0 सतीश प्रसाद मिश्रा, उपायुक्त (स्वतः रोजगार) सविता सिंह, खण्ड विकास अधिकारी महराजगंज वर्षा सिंह, खण्ड विकास अधिकारी बछरावां शिव बहादुर सिंह, ग्राम प्रधान संत लाल सहित संकुल स्तरीय समिति के पांच पदाधिकारी अध्यक्ष किरन, उपाध्यक्ष रामरानी, सचिव शाहजहाँ बानो, उपसचिव माधुरी, कोषाध्यक्ष तारावती, स्वयं सहायता समूह की दीदियों तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts