Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
लखनऊ

डॉ. राजेश्वर सिंह ने सीएम योगी को सौंपा लखनऊ विकास नीति-पत्र, स्मार्ट सिटी से ग्रीन कैपिटल तक का रोडमैप पेश

दिनांक: Thursday, 16 October 2025 | समय: 11:54 PM | लेखक: | श्रेणी: लखनऊ

शकील अहमद

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर लखनऊ के सर्वांगीण विकास से जुड़ा एक विस्तृत नीति-पत्र (Policy Note) प्रस्तुत किया। इस नीति-पत्र का उद्देश्य लखनऊ को भारत की सर्वश्रेष्ठ, सुव्यवस्थित, हरित और टेक्नोलॉजी-आधारित राजधानी के रूप में विकसित करना है।

स्मार्ट और सतत विकास का रोडमैप

डॉ. सिंह द्वारा प्रस्तुत नीति-पत्र में लखनऊ की प्रमुख नागरिक समस्याओं जलभराव, ट्रैफिक जाम, कचरा प्रबंधन, प्रदूषण और स्वास्थ्य सेवाओं  के स्थायी समाधान के साथ-साथ स्मार्ट गवर्नेंस, ग्रीन मोबिलिटी और नागरिक भागीदारी का एकीकृत मॉडल प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से “High-Level Capital Development Review Committee” गठित करने का अनुरोध किया, जिसकी अध्यक्षता मुख्य सचिव करेंगे। यह समिति हर तीन माह में राजधानी की प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा कर प्रतिवेदन सीधे मुख्यमंत्री को सौंपेगी, जिससे जवाबदेही और त्वरित क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सकेगा।

प्रमुख प्रस्तावों में शामिल बिंदु

एआई-आधारित ड्रेनेज एवं ट्रैफिक सिस्टम (सिंगापुर और लंदन मॉडल पर आधारित)

शिवरी वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट का विस्तार — 700 से 1200 MT/Day तक क्षमता वृद्धि

“स्वच्छ लखनऊ पॉइंट्स” नागरिक पुरस्कार योजना की शुरुआत

गोमती नदी पुनर्जीवन 2.0 – रीयल-टाइम सेंसर और ऑक्सीजन पार्क निर्माण

ग्रीन लखनऊ मिशन 2030 – 10 अर्बन फॉरेस्ट, 50 ऑक्सीजन पार्क और रूफ-टॉप गार्डन

एआई-आधारित Health Watch Portal और मोबाइल क्लिनिक प्रणाली

मीडिया और स्थानीय विकास पर विशेष ध्यान

डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री से मीडिया कर्मियों के लिए “राज्य स्तरीय कल्याण कोष” स्थापित करने का भी अनुरोध किया। साथ ही, सरोजनीनगर क्षेत्र की लंबित विकास परियोजनाओं के शीघ्र निस्तारण पर बल दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक और प्रेरक प्रतिक्रिया दी।

डॉ. सिंह ने कहा कि “योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी और अनुशासित नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सुशासन और विकास का राष्ट्रीय मॉडल बन चुका है। इसी गति और दृष्टि के साथ लखनऊ को भी भारत की सबसे स्मार्ट और हरित राजधानी बनाया जा सकता है।”

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

मिशन शक्ति व बहू-बेटी अभियान के तहत कृष्णानगर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

02 August 2026

शकील अहमद कृष्णानगर (लखनऊ)। पुलिस उपायुक्त जोन दक्षिणी मो. मुश्ताक के निर्देशन में मिशन शक्ति एवं बहू-बेटी अभियान के अंतर्गत…

लखनऊ

Lucknow News: जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोपी प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

02 August 2026

शकील अहमद बिजनौर (लखनऊ)। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिजनौर पुलिस…

लखनऊ

हरियाली का संकल्प: केशव नगर केशव कुंज कल्याण समिति ने शांति नगर में किया वृक्षारोपण

02 August 2026

शकील अहमद सरोजनी नगर (लखनऊ)। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केशव नगर केशव कुंज…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *