Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तराखंड

बाजपुर के डॉ. समीप गोयल ने NEET PG में मारी बाजी, ENT में मिला एडमिशन

दिनांक: Thursday, 02 April 2026 | समय: 10:04 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तराखंड

सलमान खान

बाजपुर (ऊधम सिंह नगर)। बाजपुर के युवा चिकित्सक डॉ. समीप गोयल ने चिकित्सा क्षेत्र की प्रतिष्ठित परीक्षा NEET PG उत्तीर्ण कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें स्टेट गवर्नमेंट कोटा के अंतर्गत गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज, देहरादून में PG MS (ENT) में प्रवेश मिला है।

डॉ. समीप गोयल शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा सेंट मेरिज स्कूल, बाजपुर से हुई। इसके बाद उन्होंने अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी से पूरी की। इससे पहले उन्होंने NEET UG में उत्तराखंड में 35वीं रैंक प्राप्त की थी।

एमबीबीएस के बाद उन्होंने जिला अस्पताल अल्मोड़ा में लगभग तीन वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं। कोविड-19 महामारी के दौरान भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा उन्होंने काशीपुर स्थित KVR Hospital में भी चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान कीं।

डॉ. समीप गोयल, बाजपुर के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं व्यापारी अशोक गोयल (पुत्र सूरज भान गोयल) के सुपुत्र हैं। उन्होंने बताया कि ENT सर्जन के रूप में उनका उद्देश्य अपने क्षेत्र में बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

उनकी इस सफलता पर क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है और लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

संबंधित ख़बरें

उत्तराखंड

बाजपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी पड़ोसी के खिलाफ तहरीर

04 May 2026

सलमान खान उत्तराखंड के बाजपुर क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने…

उत्तराखंड

बाजपुर में जलभराव से निपटने की तैयारी तेज, चेयरमैन गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ ने शुरू कराई नालों की सफाई

04 May 2026

सलमान खान उत्तराखंड के बाजपुर शहर में बारिश के मौसम से पहले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *