बृजमनगंज में धूमधाम से मनाई गई ईद! हजारों ने अदा की नमाज, गले मिलकर दी मुबारकबाद

[post-views]

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महाराजगंज। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में ईद-उल-फितर का पर्व पूरे हर्षोल्लास, अमन और भाईचारे के साथ मनाया गया। कस्बे की मस्जिदों में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्र होकर शांतिपूर्ण तरीके से ईद की नमाज अदा की और देश व समाज में सुख-शांति की दुआ मांगी।

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। पूरे क्षेत्र में आपसी सौहार्द और भाईचारे का वातावरण देखने को मिला। ईद के इस पावन मौके पर लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर सेवइयों का स्वाद लिया और खुशियां साझा कीं।

नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी क्षेत्रवासियों को ईद की बधाई देते हुए आपसी एकता और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व समाज को जोड़ने और प्रेम बढ़ाने का कार्य करते हैं।

ईद के अवसर पर जरूरतमंदों के बीच फितरा भी वितरित किया गया, जिससे समाज के कमजोर वर्गों के लोग भी इस खुशी में शामिल हो सके। लोगों ने इसे सामाजिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और पूरी नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली।

इस दौरान सभासद मनोज जायसवाल, जितेंद्र कुमार, झिनक विश्वकर्मा, धर्मेंद्र चौरसिया, अनिल मणि, झीनक चौधरी, डॉ. इमरान, असफाक अहमद, डॉ. आजमी, दिलशाद, करीम खान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
पूरे नगर में दिनभर ईद की रौनक देखने को मिली और लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटते हुए भाईचारे का संदेश दिया।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts