Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
महराजगंज

बृजमनगंज में एलिस्को का सराहनीय प्रयास: 158 दिव्यांग बच्चों को 192 सहायक उपकरण वितरित

दिनांक: Monday, 15 December 2025 | समय: 06:09 PM | लेखक: | श्रेणी: महराजगंज

बृजमनगंज, महाराजगंज। दिव्यांग बच्चों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत एलिस्को कानपुर के सहयोग से बृजमनगंज में 158 दिव्यांग बच्चों को कुल 192 सहायक उपकरण वितरित किए गए। यह कार्यक्रम समग्र शिक्षा (समावेशी शिक्षा) के अंतर्गत नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर-9 स्थित बीआरसी केंद्र में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने बच्चों को उपकरण वितरित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन दिव्यांग बच्चों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में सहायक होते हैं। उन्होंने एलिस्को कानपुर और कार्यक्रम से जुड़े सभी आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग बच्चों को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, सीपी व्हीलचेयर, बैसाखी, एल्बो बैसाखी, रोलेटर, ब्रेल स्लेट, बेल किट, टीएमएल किट, सुगम्य केन और हियरिंग एड जैसे उपयोगी उपकरण प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नागेंद्र चौरसिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अगणित कुमार, जिला समन्वयक के.के. सिंह, प्रधानाचार्य विनय पाठक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसके अलावा सभासद धर्मेंद्र चौरसिया, झीनक विश्वकर्मा, अनिल मणि, एजुकेटर हीरालाल यादव, दिनेश यादव, अवधेश पाल, राजेश सिंह, अविनाश पटेल, विनय सिंह, विश्लेष चौरसिया, मनोज यादव, सत्येंद्र यादव और बंदनी यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

उपकरण प्राप्त करने के बाद बच्चों और उनके अभिभावकों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। अभिभावकों ने बताया कि इन उपकरणों से बच्चों की शिक्षा, आवागमन और दैनिक जीवन में काफी सहूलियत मिलेगी।

संबंधित ख़बरें

महराजगंज

महराजगंज: बृजमनगंज को मिली डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात,नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने किया उद्घाटन

02 August 2026

महाराजगंज/बृजमनगंज। शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर-3, रत्तूपुर स्थित अत्याधुनिक…

महराजगंज

महराजगंज: लेहरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

01 August 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लेहरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा…

महराजगंज

महराजगंज: युवा नेता शशिकांत जायसवाल की पहल से प्रेमी युगल का विवाह संपन्न

31 July 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज निवासी शिल्पा और ग्राम सभा पृथ्वीपालगढ़ निवासी अभिराज चक्रवर्ती (पुत्र शमशेर चक्रवर्ती) के…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *