रायबरेली कल पहुंचेगे ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा, ऊंचाहार में बिजली बिल राहत योजना 2025–26 का करेंगे शुभारंभ

रायबरेली। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत 1 दिसंबर को रायबरेली पहुंचेंगे, जहां वह प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘बिजली बिल राहत योजना 2025–26’ का शुभारंभ करेंगे। मंत्री श्री शर्मा प्रयागराज/प्रतापगढ़ से प्रस्थान कर दोपहर में रायबरेली पहुंचेंगे।

जनपद आगमन के उपरांत ऊर्जा मंत्री ऊंचाहार स्थित सब स्टेशन में अपराह्न 1:30 बजे आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह योजना प्रदेश के ऊर्जा उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिलों से राहत प्रदान करने, बिल निस्तारण प्रक्रिया को सरल बनाने और उपभोक्ताओं के आर्थिक तनाव को कम करने के उद्देश्य से शुरू की जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री शर्मा उपस्थित जनसमुदाय, ऊर्जा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से संवाद करेंगे और योजना के लाभ, प्रावधान एवं क्रियान्वयन की विस्तृत रूपरेखा साझा करेंगे। ऊर्जा मंत्री विभागीय योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे, ताकि राहत कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।

प्रदेश सरकार द्वारा ऊर्जा क्षेत्र में लागू की जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं में यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जो उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष लाभ पहुँचाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

अपने प्रवास के दौरान ऊर्जा मंत्री स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों से मुलाकात करेंगे। कार्यक्रमों के उपरांत वे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts