Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
लखनऊ

Net Zero और Environment Warrior अभियान से सरोजनीनगर में पर्यावरण संरक्षण बना जनआंदोलन

दिनांक: Saturday, 20 June 2026 | समय: 06:52 AM | लेखक: | श्रेणी: लखनऊ
  • डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में पौध वितरण, मंदिरों में जागरूकता अभियान और निःशुल्क रसोई के जरिए सेवा व पर्यावरण संरक्षण को मिल रही नई दिशा

शकील अहमद

लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में संचालित ‘Net Zero 2040’ और ‘Environment Warrior’ अभियान अब जनआंदोलन का रूप लेता दिखाई दे रहा है। पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से क्षेत्र में धार्मिक स्थलों पर पौध वितरण, मेधावी छात्रों का सम्मान, विधायक कार्यालय पर हरित अभियान और जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क भोजन सेवा जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि इसी सोच के साथ सरोजनीनगर में “Environment Warrior” तैयार करने का अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत लोगों को कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प दिलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा, “जनभागीदारी के बिना पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य अधूरा है। समाज के हर वर्ग को इस अभियान से जोड़ना समय की जरूरत है।”

इसी क्रम में सरोजनीनगर मंडल के बादे खेड़ा स्थित श्री शीतला माता मंदिर और लाला खेड़ा स्थित श्री हनुमान जी मंदिर में टीम राजेश्वर द्वारा पूजन सामग्री एवं पौधों का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ‘Net Zero’ अभियान के तहत वृक्षारोपण के लिए पौधे भी भेंट किए गए।

जानकारी के अनुसार, दोनों मंदिरों के विकास के लिए विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह पूर्व में क्रमशः 50 हजार और 25 हजार रुपये की सहयोग राशि भी उपलब्ध करा चुके हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विवेक राजपूत सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शिक्षा के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए विधायक की ओर से हनुमानपुरी निवासी आयुष कुमार ओझा को हाईस्कूल परीक्षा में 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि शिक्षा और पर्यावरण, दोनों ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं और युवा पीढ़ी इन क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

विधायक कार्यालय पर भी आगंतुकों को पौधे वितरित कर उन्हें “Environment Warrior” बनने का आह्वान किया गया। लोगों से अपील की गई कि वे केवल पौधा लगाने तक सीमित न रहें, बल्कि उसके वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल का संकल्प भी लें। इस दौरान “एक पेड़ मां के नाम, एक पेड़ भविष्य के नाम” का संदेश भी दिया गया।

वहीं डॉ. राजेश्वर सिंह के मार्गदर्शन में संचालित मां तारा शक्ति निःशुल्क रसोई के माध्यम से लोक बंधु अस्पताल और प्राग कार्यालय में मरीजों, उनके परिजनों और जरूरतमंदों को प्रतिदिन निःशुल्क भोजन वितरित किया जा रहा है। इस सेवा कार्य में मंडल महामंत्री नीरज शाह, श्याम त्रिपाठी और भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि “सेवा, संस्कार और सतत विकास ही विकसित समाज की पहचान हैं। Net Zero और Environment Warrior अभियान के माध्यम से सरोजनीनगर में हरित, स्वच्छ और टिकाऊ भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया गया है।”

उन्होंने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है” और “एक पेड़ मां के नाम, एक पेड़ भविष्य के नाम” के संदेश के साथ टीम राजेश्वर जनसेवा और पर्यावरण संरक्षण के इन अभियानों को आगे भी निरंतर जारी रखेगी।

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

मिशन शक्ति व बहू-बेटी अभियान के तहत कृष्णानगर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

02 August 2026

शकील अहमद कृष्णानगर (लखनऊ)। पुलिस उपायुक्त जोन दक्षिणी मो. मुश्ताक के निर्देशन में मिशन शक्ति एवं बहू-बेटी अभियान के अंतर्गत…

लखनऊ

Lucknow News: जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोपी प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

02 August 2026

शकील अहमद बिजनौर (लखनऊ)। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिजनौर पुलिस…

लखनऊ

हरियाली का संकल्प: केशव नगर केशव कुंज कल्याण समिति ने शांति नगर में किया वृक्षारोपण

02 August 2026

शकील अहमद सरोजनी नगर (लखनऊ)। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केशव नगर केशव कुंज…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *