बृजमनगंज के एसडी पब्लिक स्कूल में कक्षा 8 के विद्यार्थियों का आशीर्वाद समारोह, दी गई विदाई

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महराजगंज। क्षेत्र के करमहा चौराहे स्थित एसडी पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं के लिए आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा विद्यार्थियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में भावुक और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने अपने विद्यालय के अनुभव साझा किए, वहीं शिक्षकों ने भी उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के प्रति जागरूक करते हुए मेहनत और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम और लगन से ही जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है।

विद्यालय के प्रिंसिपल राकेश ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय परिवार को अपने छात्रों पर गर्व है। उन्होंने आशा जताई कि सभी छात्र-छात्राएं आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे और अपने विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर शिक्षक मनोज यादव, पशुपति यादव, सूरज यादव, प्रीति यादव, सुप्रिया, श्वेता सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

आशीर्वाद समारोह के माध्यम से विद्यार्थियों को नई दिशा और प्रेरणा मिली, जिससे वे आगे की पढ़ाई में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *