Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
रायबरेली

सदर विधायक अदिति सिंह की पहल से 25 गंभीर मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से करीब 39.58 लाख रुपये की सहायता

दिनांक: Wednesday, 01 July 2026 | समय: 03:32 PM | लेखक: | श्रेणी: रायबरेली
  • आर्थिक तंगी के कारण उपचार में न आए बाधा, जरूरतमंद मरीजों को मिली राहत

रायबरेली। सदर विधायक अदिति सिंह की पहल और संस्तुति पर सदर विधानसभा क्षेत्र के गंभीर रूप से बीमार एवं आर्थिक रूप से कमजोर 25 जरूरतमंद मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से उपचार के लिए कुल ₹39,58,460 की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। यह सहायता जून 2026 माह के दौरान विभिन्न लाभार्थियों के इलाज के लिए उपलब्ध कराई गई।

विधायक अदिति सिंह ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक का स्वास्थ्य और जीवन उनके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आर्थिक अभाव किसी भी जरूरतमंद मरीज के इलाज में बाधा नहीं बनना चाहिए। इसी उद्देश्य के साथ पात्र मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से समय पर आर्थिक सहायता दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारियों के उपचार में आने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में मुख्यमंत्री राहत कोष जरूरतमंद मरीजों के लिए महत्वपूर्ण सहारा साबित होता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जो भी पात्र और जरूरतमंद मरीज हैं, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर इस योजना का लाभ उठाएं।

विधायक अदिति सिंह ने सभी लाभार्थियों के शीघ्र स्वस्थ होने और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि वह क्षेत्र की जनता के हर सुख-दुःख में सदैव उनके साथ खड़ी हैं और जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे के समाधान के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी।

उन्होंने इस जनकल्याणकारी पहल एवं जरूरतमंद मरीजों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की संवेदनशील नीतियों से जरूरतमंद लोगों को समय पर राहत मिल रही है।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

रायबरेली

रायबरेली: छात्राओं और युवतियों से अश्लील हरकत करने का आरोप, ऑपरेशन मजनू टीम ने युवक को किया गिरफ्तार

30 July 2026

खीरों इंटर कॉलेज के सामने छात्राओं से कथित अभद्रता की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया जेल…

रायबरेली

रायबरेली: लहसुन निकालते समय किसान को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

28 July 2026

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के शिवपुर मजरे हरदी गांव में घर के कमरे के अंदर टोकरी से लहसुन निकाल रहे…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *