Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर अचानक लगी आग, सुरंग विस्फोट से दहशत

दिनांक: Tuesday, 09 December 2025 | समय: 12:20 AM | लेखक: | श्रेणी: राष्ट्रीय

राजौरी-पुंछ के एलओसी इलाकों में दूसरे दिन भी धुआं निकलता रहा

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के भिम्बर गली–बालाकोट क्षेत्र में रविवार को बड़े पैमाने पर लगी जंगल की आग ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। आग से उठता घना धुआं सीमावर्ती इलाकों में फैल गया, जिससे दृश्यता प्रभावित हो गई।

अधिकारियों के अनुसार, आग बाड़ से आगे जीरो लाइन के पास भारतीय सेना के जिम्मेदारी क्षेत्र में फैली। शुरुआती आशंका है कि इसकी शुरुआत सीमा पार से हुई और शुष्क मौसम तथा वर्षा की कमी के कारण आग तेजी से भारतीय क्षेत्र में फैल गई।

जंगल की आग फैलने से कई बारूदी सुरंगों में विस्फोट भी हुए, हालांकि अब तक किसी हताहत की जानकारी नहीं है। सेना और संबंधित टीमें क्षेत्र में स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं।

स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

संबंधित ख़बरें

राष्ट्रीय

नेपाल-भारत पत्रकार मैत्री क्रिकेट में भारतीय मीडिया टीम का दबदबा, 9 रन से जीता खिताब

27 July 2026

नेपाल। संचार माध्यमों के जरिए भारत और नेपाल के पत्रकारों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *