बृजमनगंज में पराली जलाने पर कार्रवाई: पाँच लोग गिरफ्तार

[post-views]

बृजमनगंज (महराजगंज)। थाना बृजमनगंज पुलिस ने शुक्रवार को पराली जलाने के मामलों पर सख्ती दिखाते हुए पाँच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस को क्षेत्र में कई जगह पराली जलाए जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद अभियान चलाकर कार्रवाई की गई और सभी आरोपितों को न्यायालय में पेश कर दिया गया।

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पराली जलाना पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है और इस पर नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। इसी क्रम में क्षेत्र में पराली जलाने की जानकारी मिलने पर टीम ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों रामनिवास (57 वर्ष) पुत्र घिसियावन निवासी शाहाबाद टोला देवलासपुर, पशुपति चौरसिया (30 वर्ष) पुत्र सुग्रीव चौरसिया निवासी शाहाबाद टोला अवधनगर, हरीन्द्र देव (58 वर्ष) पुत्र पतिलाल, निवासी शाहाबाद टोला देवलासपुर, हरिराम (58 वर्ष) पुत्र स्व. अधारे निवासी घरनामपुर व अमन चौरसिया (31 वर्ष) पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी शाहाबाद टोला देवलासपुर में शामिल हैं।

गिरफ्तारी टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक तारकेश्वर वर्मा, गजेंद्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल रजनीश कुमार, संदीप कुमार और पवन यादव शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts