Tuesday, 20 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Tuesday
20 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
छत्तीसगढ़

एसईसीएल चिरमिरी में फोरमैन वीरेन तिवारी सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह आयोजित

दिनांक: Sunday, 01 February 2026 | समय: 03:32 PM | लेखक: | श्रेणी: छत्तीसगढ़

आर स्टीफ़न (स्टेट हेड)

चिरमिरी, छत्तीसगढ़। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की चिरमिरी क्षेत्र स्थित एनसीपीएच कालरी में कार्यरत फोरमैन वीरेन तिवारी 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर सेवा से सेवानिवृत्त हो गए।

उन्होंने कंपनी में लगभग 37 वर्षों तक सेवाएं दीं। इस अवसर पर एनसीपीएच कालरी परिसर में उनके सम्मान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों, श्रमिक संगठनों, अधिकारियों और परिजनों ने भाग लिया।

सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान वीरेन तिवारी ने मीडिया के माध्यम से अपने कार्यकाल से जुड़े अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि लंबे सेवाकाल में कार्यस्थल की जिम्मेदारियों के साथ कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान उन्होंने अपने सामाजिक और सार्वजनिक जीवन से जुड़े अनुभवों पर भी प्रकाश डाला।

तिवारी के परिजनों और सहयोगियों ने उनके सेवाकाल को अनुशासन, कार्यनिष्ठा और समर्पण से जुड़ा बताया।
एनसीपीएच कालरी क्लब में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान रात्रि भोज, संगीत एवं कविता पाठ का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय और प्रदेश स्तर के कवियों ने काव्य प्रस्तुति के माध्यम से तिवारी के सेवाकाल और व्यक्तित्व पर विचार रखे।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया। सम्मान समारोह में एनसीपीएच कालरी के उप क्षेत्रीय प्रबंधक राजाराम शर्मा, एचएमएस श्रमिक संगठन एसईसीएल के अध्यक्ष बजरंगी शाही सहित विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

इनमें सुभाष कश्यप, सुशांत घोष, मनोज राय, रामजी यादव समेत कई संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य शामिल थे। सभी ने वीरेन तिवारी को गिफ्ट और शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि कोयला उद्योग में लंबे समय तक सेवा देने वाले कर्मियों का अनुभव आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक होता है। वीरेन तिवारी के योगदान को एनसीपीएच कालरी के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में याद किया जाएगा।

संबंधित ख़बरें

छत्तीसगढ़

चिरमिरी को ₹602 करोड़ की नई रेल परियोजना की सौगात, पाराडोल–नागपुर रोड ब्रॉडगेज लाइन के लिए टेंडर जारी

02 August 2026

आर स्टीफ़न ( स्टेट हेड) एमसीबी। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी क्षेत्र को जल्द ही बेहतर रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात मिलने…

छत्तीसगढ़

विश्व आदिवासी दिवस पर चिरमिरी में होगा भव्य आयोजन, मूल वंश समाज कल्याण संघ ने कार्यक्रमों की दी जानकारी

26 July 2026

आर. स्टीफन (स्टेट हेड) चिरमिरी (एमसीबी)। छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के चिरमिरी में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मूल…

छत्तीसगढ़

कारगिल विजय दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल चिरमिरी में शहीदों को श्रद्धांजलि, स्टूडेंट काउंसिल का हुआ शपथ ग्रहण

26 July 2026

देशभक्ति कार्यक्रमों से गूंजा विद्यालय परिसर, मुख्य अतिथि विजय सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासन और सोशल मीडिया के संतुलित उपयोग…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *