सरोजनी नगर में 9 लाख की सीसी सड़क और नाली का शिलान्यास, मानस नगर कॉलोनी को मिलेगी राहत

शकील अहमद

सरोजनी नगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर वार्ड द्वितीय 18 स्थित मानस नगर कॉलोनी में लंबे समय से जल निकासी और सड़क की समस्या से जूझ रहे क्षेत्रवासियों के लिए राहत की खबर सामने आई है।

मीना कॉटेज के घर से विकास श्रीवास्तव के घर होते हुए इंदु चंदेल के घर तक सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास शनिवार, 14 फरवरी 2026 को पार्षद रामनरेश रावत (एडवोकेट) द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि संतोष त्रिपाठी और प्रीतम सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य की शुरुआत विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कराई गई। हरिनाम सिंह चंदेल और शिवकुमार अवस्थी द्वारा नारियल फोड़कर तथा वीरेंद्र सिंह द्वारा फावड़ा चलाकर कार्य का शुभारंभ किया गया।

बताया गया कि पार्षद निधि से 9 लाख रुपये की लागत से करीब 70 मीटर लंबी और 4 मीटर चौड़ी सीसी सड़क तथा नाली का निर्माण कराया जाएगा। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस निर्माण कार्य से जलभराव की समस्या में काफी हद तक राहत मिलेगी और आवागमन भी सुगम होगा।

कार्यक्रम के दौरान संतोष त्रिपाठी ने कॉलोनी के निवासियों की ओर से पार्षद का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है।

निर्माण कार्य को लेकर बताया गया कि यह कार्य विभिन्न जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से संभव हो सका है।

कार्यक्रम में अरविंद बाजपेई (नीटू बाजपेई), अनुज अवस्थी, श्रीमती इंदु चंदेल, विमल परमार, निर्मला देवी, आलोक श्रीवास्तव, कौशल बाजपेई, रितेश दुबे, राकेश सिंह, प्रीतम सिंह, दीपक, वीरेंद्र सिंह, महेंद्र, प्रिंस, तुषार, अनिल सिंह, रमन, जे.के. चौरसिया सहित मानस नगर कॉलोनी के अनेक लोग उपस्थित रहे।

निर्माण कार्य के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र में विकास को लेकर सकारात्मक माहौल देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *