बृजमनगंज में गैस गोदाम के पास बगीचे में खुला जुआ, देर रात तक जुटते हैं जुआरी

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज (महाराजगंज)। थाना क्षेत्र बृजमनगंज में इन दिनों खुलेआम जुए का खेल चलने की चर्चा से क्षेत्र का माहौल गर्म है। स्थानीय लोगों के अनुसार एसएस एचपी गैस गोदाम के बगल में स्थित आम के बगीचे में रोजाना शाम होते ही जुआरियों की महफिल सजने लगती है, जहां कई लोग इकट्ठा होकर देर रात तक जुआ खेलते हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि शाम ढलते ही यहां जुआ खेलने वालों की भीड़ जुटने लगती है और रात तक खेल चलता रहता है। खुलेआम जुआ खेले जाने से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है और आसपास के लोगों में असंतोष बढ़ रहा है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से युवाओं पर भी गलत प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे।

इस मामले में जब पुलिस से जानकारी ली गई तो थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि जुआ खेलने की सूचना मिली है और मामले की जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि मौके पर जुआ खेलते हुए लोग पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों को उम्मीद है कि पुलिस द्वारा जल्द कार्रवाई कर इस अवैध गतिविधि पर रोक लगाई जाएगी।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts