Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
महराजगंज

बृजमनगंज में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन, सरकारी दफ्तरों से स्कूलों तक लहराया तिरंगा

दिनांक: Monday, 26 January 2026 | समय: 06:00 PM | लेखक: | श्रेणी: महराजगंज

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज क्षेत्र में सोमवार को गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और निजी प्रतिष्ठानों में राष्ट्रध्वज फहराया गया।

विकास खंड कार्यालय परिसर में खंड विकास अधिकारी कृष्ण कांत शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। थाना परिसर में थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह तथा नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल एवं अधिशासी अधिकारी सुरभि मिश्रा द्वारा राष्ट्रध्वज फहराया गया।

शिक्षण संस्थानों में भी गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। लॉर्ड कृष्णा इंटर एवं पीजी कॉलेज में प्रबंधक कमलेश पांडेय, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में आशीष जायसवाल एवं प्रधानाचार्य डॉ. रामावतार, ऑलमाइटी इंटर एवं पीजी कॉलेज में प्रबंधक महमूद आलम, फूलनमहा इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. तेज प्रताप सिंह, चंद्रा पब्लिक स्कूल में प्रबंधक सुधेश मोहन श्रीवास्तव, राम बक्स शांति देवी चिल्ड्रन मॉडर्न स्कूल में प्रबंधक सुभाष यादव तथा सरस्वती रमन चिल्ड्रन स्कूल में प्रबंधक रमेश श्रीवास्तव द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

इसके अतिरिक्त समस्त पंचायत भवनों और विद्यालयों में राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुए। विद्यालयों में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देशभक्ति गीतों और सामाजिक कुरीतियों पर आधारित नाटकों के माध्यम से विद्यार्थियों ने एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। “जय हिंद”, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से क्षेत्र गूंज उठा। कई लोग हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए हुए देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए।

संबंधित ख़बरें

महराजगंज

महराजगंज: बृजमनगंज को मिली डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात,नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने किया उद्घाटन

02 August 2026

महाराजगंज/बृजमनगंज। शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर-3, रत्तूपुर स्थित अत्याधुनिक…

महराजगंज

महराजगंज: लेहरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

01 August 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लेहरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा…

महराजगंज

महराजगंज: युवा नेता शशिकांत जायसवाल की पहल से प्रेमी युगल का विवाह संपन्न

31 July 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज निवासी शिल्पा और ग्राम सभा पृथ्वीपालगढ़ निवासी अभिराज चक्रवर्ती (पुत्र शमशेर चक्रवर्ती) के…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *