बृजमनगंज में निकली भव्य कलश यात्रा, नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज (महाराजगंज)। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 9 में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। यह धार्मिक आयोजन सभासद मनोज जायसवाल के गृह निवास पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।

कथा के प्रथम दिन नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई।गाजे-बाजे के साथ निकली इस यात्रा में महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाती हुई चल रही थीं, जिससे पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में डूब गया।

कलश यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी और श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ इसमें सहभागिता की।
कलश यात्रा और कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

आयोजक मनोज जायसवाल ने बताया कि उनकी माता श्रीमती गायत्री देवी पत्नी अशोक कुमार जायसवाल इस श्रीमद्भागवत कथा की प्रमुख श्रोतागण हैं। आगामी नौ दिनों तक विद्वान कथावाचक आचार्य विजय शंकर उपाध्याय भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को कथा का श्रवण कराएंगे।

धार्मिक आयोजन के इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल, सभासद झिनक विश्वकर्मा, जय प्रकाश गौड़, झिनक चौधरी, जितेंद्र कुमार, राजू जायसवाल, चंदू सिंह, मुन्नू दुबे, अमित जायसवाल, शुभम, विशाल, रजत, अमन, अंकित, विवेक, अर्पित सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इस नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा आयोजन से पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना हुआ है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts