Tuesday, 20 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Tuesday
20 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
मनोरंजन

मेगास्टार चिरंजीवी के नाम पर रेस्टोरेंट खोलना पड़ा भारी, फैन को मिला लीगल नोटिस, मालिक ने सोशल मीडिया पर दी सफाई

दिनांक: Monday, 03 November 2025 | समय: 01:28 PM | लेखक: | श्रेणी: मनोरंजन

साउथ सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी के नाम से रेस्टोरेंट खोलना एक शख्स को भारी पड़ गया। मशहूर अभिनेता के नाम पर व्यवसाय चलाने के आरोप में हैदराबाद स्थित रेस्टोरेंट मालिक रवि को कानूनी नोटिस मिला है। मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा का विषय बन गया है।

दरअसल, चिरंजीवी साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं और अपने पर्सनालिटी राइट्स को लेकर पहले भी कानूनी कदम उठा चुके हैं। बताया जा रहा है कि अभिनेता की सहमति के बिना उनके नाम से “Chiranjeevi Restaurant” नामक एक रेस्टोरेंट अप्रैल 2025 में शुरू किया गया था। इसके चलते चिरंजीवी के कानूनी प्रतिनिधियों ने इस रेस्टोरेंट को नोटिस जारी किया है।

जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, रेस्टोरेंट मालिक रवि ने एक लंबा पोस्ट और वीडियो जारी कर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनका मकसद किसी की छवि का दुरुपयोग करना नहीं था, बल्कि वह अभिनेता के बड़े प्रशंसक हैं और उनके प्रति सम्मान दिखाने के लिए ही रेस्टोरेंट का नाम रखा था।

रवि ने अपने बयान में कहा कि “मैं चिरंजीवी सर का बहुत बड़ा फैन हूं। मेरा इरादा किसी तरह का ब्रांड या नाम हड़पने का नहीं था। मैंने केवल श्रद्धा और प्यार के कारण रेस्टोरेंट का नाम रखा था। अब मुझे कानूनी नोटिस मिला है और मैं मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहा हूं।”

वहीं, सूत्रों के अनुसार चिरंजीवी के वकीलों ने यह स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति या संस्था को उनके नाम, फोटो या छवि का व्यावसायिक उपयोग बिना अनुमति करने का अधिकार नहीं है।

संबंधित ख़बरें

मनोरंजन

‘द ब्लाइंड साइड’ फेम क्विंटन आरोन का स्वास्थ्य अपडेट: पूर्व कोस्टार जे हेड ने बताया कि वह ‘बहुत खराब स्थिति में’ हैं

28 January 2026

‘द ब्लाइंड साइड के जे हेड ने अभी-अभी कुछ चिंताजनक खबर साझा की है: उनके पूर्व सह-कलाकार क्विंटन आरोन “काफी…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *