हज यात्रियों का टीकाकरण 16 फरवरी को, स्वास्थ्य विभाग करेगा आयोजन

रायबरेली। हज 2026 पर जाने वाले रायबरेली जनपद के चयनित हज यात्रियों के लिए टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन 16 फरवरी 2026 को किया जाएगा। यह जानकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी महिमा ने दी।

उन्होंने बताया कि जनपद से चयनित कुल 54 हज यात्रियों का टीकाकरण मदरसा जामिया उम्मुल मोमिनीन आयशा अल इस्लामियां लिल बनात, बड़ा कुंआ, रायबरेली में पूर्वान्ह 10 बजे से किया जाएगा। यह कार्यक्रम नोडल अधिकारी, जिला संक्रामक कक्ष कार्यालय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी रायबरेली की देखरेख में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों एवं अन्य कर्मियों द्वारा संपन्न कराया जाएगा।

टीकाकरण के साथ-साथ जिला हज ट्रेनर द्वारा हज यात्रियों को हज के अरकान (आवश्यक धार्मिक क्रियाएं) से संबंधित प्रशिक्षण एवं आवश्यक जानकारी भी प्रदान की जाएगी, जिससे यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने सभी चयनित हज यात्रियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर टीकाकरण कराएं और प्रशिक्षण प्राप्त करें।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts