महाराजगंज: हरनामपुर में तीन बाइकों की जोरदार टक्कर, चार युवक घायल

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज/महाराजगंज। थाना क्षेत्र के हरनामपुर में शनिवार देर रात तीन मोटरसाइकिलों की आपसी टक्कर में चार युवक घायल हो गए। घायलों में से तीन को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने घटना की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार बृजमनगंज से फरेंदा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार थे। बताया गया कि हरनामपुर चौराहे के पास यह बुलेट लेहड़ा मंदिर से नई आर-1 बाइक का पूजन कराकर बृजमनगंज लौट रहे दो युवकों की बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकें सड़क पर घिसटते हुए दूर जा गिरीं।

इसी दौरान अंधेरे के कारण सामने से आ रही एक हीरो डीलक्स बाइक भी दुर्घटना की चपेट में आ गई। इस तिहरे टकराव में लेहड़ा निवासी आकाश यादव, रमजानपुर निवासी सुलेज अहमद, आलमाचक निवासी विकास राव और बेला निवासी सुनील घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बृजमनगंज पहुंचाया गया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद आकाश यादव, सुलेज अहमद और विकास राव की स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

थाना अध्यक्ष प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और मामले की जांच की जा रही है।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts