रायबरेली में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 288 जोड़ों का विवाह, उद्यान मंत्री व डीएम-एसपी ने दिया आशीर्वाद

रायबरेली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जिले के सतांव स्थित गन्ना कांटा मैदान में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 288 जोड़ों ने अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। इनमें से 287 जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फेरे लिए, जबकि 01 मुस्लिम जोड़े का विवाह निकाह प्रक्रिया के तहत सम्पन्न कराया गया।

विवाह समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए जोड़ों ने हिस्सा लिया। बछरावां से 90, नगर पंचायत बछरावां से 02, हरचंदपुर 40, सतांव 40, महाराजगंज 45, खीरों 06, लालगंज 10, नगर पंचायत लालगंज 01, शिवगढ़ 41, सरेनी 06 और नगर पंचायत शिवगढ़ के 07 जोड़े कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सभी नवविवाहितों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सामाजिक व आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सम्मानजनक विवाह की सुविधा देने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि शासन की ओर से प्रत्येक जोड़े को कुल एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिसमें विवाह आयोजन, सामग्री और अनुदान शामिल है।

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने भी सभी जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में सभी नवविवाहित जोड़ों को शासन द्वारा निर्धारित अनुदान राशि के साथ आवश्यक घरेलू सामग्री भी वितरित की गई।

इस अवसर पर सीडीओ अंजुलता, जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी, जिला भाजपा अध्यक्ष बुद्धिलाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts