बृजमनगंज के राधिका देवी जूनियर हाई स्कूल में भांगड़ा की धुन पर बच्चों का स्वागत, पुष्प वर्षा कर अभिनंदन

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महराजगंज। क्षेत्र के राधिका देवी जूनियर हाई स्कूल, मिश्रवलिया में नए शैक्षिक सत्र के पहले दिन छात्र-छात्राओं का भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय पहुंचे बच्चों को तिलक लगाकर तथा पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया।

विद्यालय परिसर में स्वागत का माहौल कुछ अलग ही नजर आया। भांगड़ा की धुन पर बच्चों का स्वागत किया गया, जिससे पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी और वे इस खास स्वागत से काफी उत्साहित नजर आए।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक त्रिपुरेश त्रिपाठी एवं प्रधानाचार्य संजय कुमार ने छात्र-छात्राओं को नए शैक्षिक सत्र की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में शिक्षक ध्रुव राज सिंह, उपेंद्र पासवान, प्रियंका चौबे, सरिता, साधना यादव, मोमिना खान, ममता गुप्ता, प्रज्ञा त्रिपाठी, राम यादव, झम्मन पासवान सहित अन्य शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

विद्यालय में आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम ने बच्चों के मन में नए सत्र के प्रति उत्साह भर दिया और सकारात्मक माहौल के साथ शैक्षिक गतिविधियों की शुरुआत हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *