Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली में बालिकाओं को स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत किया गया जागरूक

दिनांक: Saturday, 04 October 2025 | समय: 07:39 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत शुक्रवार को जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, रैना बछरावां (रायबरेली) में बालिकाओं के लिए विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को स्वास्थ्य, शिक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

परिवार परामर्श केंद्र की काउंसलर दीपिका शुक्ला ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों 112, 181, 1098, 1076, 1090 और 1930 की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर बालिका को अपने अधिकारों और सुरक्षा संसाधनों की जानकारी होनी चाहिए।

पी.एल.बी. बृजपाल ने कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों और महिला कल्याण विभाग की योजनाओं के बारे में बताया। वन स्टॉप सेंटर की मनोसामाजिक परामर्शदाता श्रद्धा सिंह भदौरिया, कंप्यूटर ऑपरेटर साधना श्रीवास्तव और अन्य विशेषज्ञों ने भी छात्राओं से संवाद किया और उन्हें प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएँ और स्टाफ उपस्थित रहा। उन्होंने बालिकाओं को इस पहल का महत्व समझाया और हर स्थिति में स्वयं को जागरूक, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने पर बल दिया।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *