पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय हैबत्मऊ में अभिनंदन एवं विदाई समारोह, ACR कक्ष और ICT लैब का शुभारंभ

रायबरेली। विकास खंड अमावां स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय, हैबत्मऊ में एक भव्य एवं गरिमामय अभिनंदन एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा, नवाचार और संवेदनशीलता का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सदर विधायिका अदिति सिंह रहीं, जबकि अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी ऋचा सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डायट प्रवक्ता किरण शुक्ला, प्रधानाध्यापक राजेश यादव (एआरपी), ग्राम प्रधान राजेश यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन विशेष शिक्षक अभय प्रकाश श्रीवास्तव ने किया, जबकि व्यवस्थापन कल्पना त्रिपाठी एवं विशेष सहयोग इंद्र बहादुर द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों का बैज अलंकरण, माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय में ACR कक्ष का लोकार्पण एवं ICT लैब का उद्घाटन किया गया, जिससे आधुनिक शिक्षण संसाधनों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों द्वारा हस्तनिर्मित सामग्री का स्टाल भी लगाया गया, जिसमें राज मौर्य द्वारा तैयार किए गए क्राफ्ट आइटम आकर्षण का केंद्र रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत छात्रों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। दिव्यांग छात्र शबाब द्वारा प्रस्तुत गीत और जितेंद्र द्वारा पैर से बनाई गई चित्रकला ने सभी को भावुक कर दिया।

इस दौरान दिव्यांग बच्चों को निःशुल्क किट एवं UDID कार्ड वितरित किए गए, जिससे उनके सशक्तिकरण को बल मिला। साथ ही कक्षा 8 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह भी भावनात्मक माहौल में सम्पन्न हुआ, जहां छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती कल्पना त्रिपाठी के सेवानिवृत्त होने पर उनका सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उनके योगदान की सराहना की गई।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि अदिति सिंह ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विशेष शिक्षक अभय प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए किए जा रहे कार्यों की भी प्रशंसा की।

विशिष्ट अतिथि किरण शुक्ला ने शिक्षकों को आशीर्वाद देते हुए दिव्यांग बच्चों एवं उनके प्रशिक्षक के कार्यों को सराहनीय बताया। अध्यक्षता कर रहीं खंड शिक्षा अधिकारी ऋचा सिंह ने विद्यालय की प्रगति की सराहना करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं तकनीकी शिक्षा पर बल दिया।

अंत में शिक्षिका कल्पना तिवारी को सेवानिवृत्ति पर सम्मानित कर विदाई दी गई तथा संध्या शुक्ला द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में वीरेंद्र बहादुर सिंह, मुकेश द्विवेदी, राजेश यादव, अरविंद द्विवेदी, सतीश चौरसिया, हरिश्चंद्र पांडे, मानवेंद्र, उमेश, मुकेश यादव, प्रेमराज यादव, अल्पना, मोनिका श्रीवास्तव, मोहिनी कटिहार, प्रधान राजेश कुमार यादव, रामकुमार यादव, मेवालाल गढ़ सहित अनेक लोगों का सहयोग रहा।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से कल्पना तिवारी, संध्या शुक्ला, मीरा सिंह, दीप्ति श्रीवास्तव, रिमी अनवर, सरोज, संगीता पाठक, ऋचा वर्मा, तस्मीना फातिमा, इंद्र बहादुर सहित अन्य शिक्षकों ने सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक एवं क्षेत्रीय नागरिक भी उपस्थित रहे।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts