Tuesday, 20 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Tuesday
20 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तराखंड

बाजपुर में एकलव्य विद्यालय का निरीक्षण, भाजपा नेता राजेश कुमार बोले-बदलेंगे शिक्षा के हालात

दिनांक: Saturday, 25 April 2026 | समय: 11:05 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तराखंड

सलमान खान

बाजपुर, ऊधम सिंह नगर। प्रमुख भाजपा नेता एवं पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेश कुमार ने तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान एवं एकलव्य विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधाकर त्रिपाठी के साथ बरहैनी में निर्माणाधीन एकलव्य विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान राजेश कुमार ने कहा कि यह अत्याधुनिक शिक्षण संस्थान भविष्य में क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए ज्ञान, कौशल और उज्ज्वल संभावनाओं का मजबूत केंद्र सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय के माध्यम से बच्चों को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण एवं समग्र शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि इस संस्थान में छात्र-छात्राओं का पहला सत्र आगामी सोमवार से शुरू होने जा रहा है, जो क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम है।

राजेश कुमार ने कहा कि जनजातीय समुदाय के विद्यार्थियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं सांसद अजय भट्ट के मार्गदर्शन में जनजातीय मंत्रालय शिक्षा के क्षेत्र में लगातार महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि एकलव्य विद्यालय केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि आदिवासी और पिछड़े वर्ग के बच्चों के सपनों को साकार करने का माध्यम है। यह संस्थान उन्हें शिक्षा के साथ संस्कार, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता प्रदान कर मुख्यधारा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति के सदस्य आशीष ठाकुर, बरहैनी लैम्पस के पूर्व चेयरमैन पूरन सिंह, ग्राम प्रधान रवि बरूआ, महेन्द्र सिंह, राकेश सिंह, नरेश सिंह, राजीव गोयल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

उत्तराखंड

बाजपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी पड़ोसी के खिलाफ तहरीर

04 May 2026

सलमान खान उत्तराखंड के बाजपुर क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने…

उत्तराखंड

बाजपुर में जलभराव से निपटने की तैयारी तेज, चेयरमैन गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ ने शुरू कराई नालों की सफाई

04 May 2026

सलमान खान उत्तराखंड के बाजपुर शहर में बारिश के मौसम से पहले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *