रायबरेली। JCI Raebareli द्वारा अपने 50वें स्वर्णिम वर्ष के अवसर पर अधिष्ठापन समारोह का आयोजन भव्य एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में संस्था के नव-निर्वाचित अध्यक्ष जेएफएम सुयश जीवनानी को औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपा गया।
समारोह के दौरान संस्था के पूर्व अध्यक्ष प्रभु अग्रवाल ने अध्यक्ष पद के लिए चयनित जेएफएम सुयश जीवनानी को कार्यभार प्रदान किया। इसके पश्चात मंडल उपाध्यक्ष एवं अधिष्ठापन अधिकारी जेसी कुशाग्र अग्रवाल (विशिष्ट अतिथि) द्वारा उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
शपथ ग्रहण के दौरान सुयश जीवनानी ने संस्था के प्रति निष्ठा, ईमानदारी और एकता के साथ कार्य करने तथा सभी सदस्यों को साथ लेकर चलने का संकल्प लिया।अध्यक्ष पद की शपथ के उपरांत जेएफएम सुयश जीवनानी ने अपनी नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को भी शपथ दिलाई।
शपथ लेने वालों में जेसी आदित्य श्रीवास्तव, जेसी संस्कार जायसवाल, जेसी देवांग सिकरिया, जेसी रचित मुरारका, जेसी पीयूष सिकरिया, जेसी अभिनव वर्मा, जेसी विशाल तलरेजा, जेसी विवेक सिंह, जेसी नीलेश गुप्ता एवं जेसी किशन गुप्ता शामिल रहे। सभी पदाधिकारियों ने स्वर्णिम वर्ष को ऐतिहासिक बनाने के लिए अध्यक्ष को पूर्ण सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम का मंच संचालन प्रियंका अग्रवाल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर संस्था की वार्षिक पत्रिका “स्वर्णिम अभिव्यक्ति 2025 – विरासत से विश्वास तक” का विमोचन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. अमिता जैन द्वारा किया गया। उन्होंने पत्रिका की सराहना करते हुए जेसीआई सदस्यों की ऊर्जा, सक्रियता और संस्था के प्रति समर्पण की प्रशंसा की।
साथ ही पत्रिका के संपादक जेसी संजय कुमार श्रीवास्तव एवं सह-संपादक जेसी रजत कुमार गुप्ता को उत्कृष्ट संपादन और प्रकाशन के लिए बधाई दी।
समारोह के दौरान संस्था में नए सदस्यों का भी स्वागत किया गया। मंडल उपाध्यक्ष द्वारा प्रतीक रजवानी, अनुराग सिंह, प्रखर दीप श्रीवास्तव, नवजोत शर्मा, विशाल तलरेजा एवं कार्तिकेय सिंह को सदस्यता की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर जेसीआई के पूर्व अध्यक्षों एवं अनेक गणमान्य अतिथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक, व्यवसायी, सामाजिक प्रतिनिधि, महिला सदस्य एवं बड़ी संख्या में जेसीआई सदस्य उपस्थित रहे।
समारोह पूरे उत्साह, संगठनात्मक गरिमा और सकारात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। उपस्थित सदस्यों एवं अतिथियों ने जेसीआई रायबरेली के 50वें स्वर्णिम वर्ष की सफल और प्रेरणादायी शुरुआत के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।


















