यू०पी० प्रेस क्लब लखनऊ में संयुक्त व्यापार मण्डल का पदाधिकारी सम्मान समारोह संपन्न

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ। लखनऊ स्थित यू०पी० प्रेस क्लब में संयुक्त व्यापार मण्डल के तत्वाधान में पदाधिकारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकरन तिवारी रहे।

अपने संबोधन में तिवारी ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन निरंतर कार्यरत है। उन्होंने पदाधिकारियों से आह्वान किया कि व्यापारी वर्ग की परेशानियों को दूर करने के लिए वे दिन-रात मेहनत करें और सरकार पर समाधान के लिए दबाव बनाएँ।

राजकरन तिवारी ने ऑनलाइन शॉपिंग से छोटे व्यापारियों पर पड़ रहे प्रभाव पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि कुछ घरेलू वस्तुओं को ऑनलाइन व्यापार की सीमा से बाहर रखा जाए ताकि छोटे दुकानदारों की जीविका सुरक्षित रहे। तिवारी ने व्यापारी आयोग की स्थापना की मांग को भी दोहराया और कहा कि जैसे शिक्षक व अन्य वर्गों के प्रतिनिधि विधान परिषद और राज्यसभा में भेजे जाते हैं, वैसे ही व्यापारियों को भी प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।

कार्यक्रम में सर्वजीत सिंह सूर्यवंशी को राष्ट्रीय संयोजक घोषित किया गया। उन्होंने संगठन को पूरे भारत में मजबूत बनाने का संकल्प लिया। उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रजनीकांत मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुलझाया जाएगा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह चंदेल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री जर्नादन पाण्डेय ‘बब्लू पण्डित’, राष्ट्रीय महासचिव धर्मेन्द्र सिंह (प्रभारी उत्तराखण्ड), रमा श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव गोपाल कृष्ण द्विवेदी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रवण तिवारी, विपिन सिरोही, रघुराज सिंह सोमवंशी, रामचन्द्र शर्मा, राम उजागर शुक्ल सहित अनेक पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष लखनऊ संजय कुमार वर्मा ने किया, जबकि स्वागत जिलाध्यक्ष राजदीप श्रीवास्तव एवं मण्डल अध्यक्ष अवधेश कुमार पाण्डेय ने किया।
मुख्य रूप से मध्य जोन अध्यक्ष पी०के० पाठक, प्रदेश महासचिव व लखनऊ मण्डल प्रभारी विनोद कुमार वर्मा भी मौजूद रहे।

इस दौरान राष्ट्रीय संयोजक सर्वजीत सिंह सूर्यवंशी ने घोषणा पत्र जारी करते हुए मलिक मोहम्मद को लखनऊ मण्डल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। साथ ही पीर मोहम्मद (जिला मीडिया प्रभारी), कैलाश कनौजिया (170 सरोजनीनगर विधानसभा मीडिया प्रभारी), अनुराग वर्मा (ब्लॉक मीडिया प्रभारी), पुनीत त्रिपाठी, रवि शंकर लोधी, पिंटू यादव, उपेंद्र यादव (जिला कैमरामैन) सहित अनेक पदाधिकारियों को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।

कार्यक्रम में संयुक्त व्यापार मण्डल की प्रदेश, मण्डल व जिला इकाई के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts