रायबरेली: अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, आबकारी विभाग की दबिश में 35 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के सख्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 की टीम ने सोमवार को कई स्थानों पर छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान तहसील सदर के थाना गुरबख्शगंज अंतर्गत ग्राम आशाराम का पुरवा, पूरेराना और सोहलिया में अवैध कच्ची शराब के अड्डों व संदिग्ध घरों पर दबिश दी गई। टीम ने मौके से 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। इसके अलावा करीब 300 किलोग्राम महुआ लहन नष्ट किया गया।

इस अभियान में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किए गए।

जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि

“जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। प्रशासन पूरी सख्ती के साथ अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चला रहा है।”

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts