Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
लखनऊ

जलभराव से मिलेगी राहत: रुस्तम विहार में इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण का शिलान्यास

दिनांक: Thursday, 27 November 2025 | समय: 09:04 PM | लेखक: | श्रेणी: लखनऊ

शकील अहमद

लखनऊ। सरोजनीनगर सेकंड वार्ड के रुस्तम विहार कॉलोनी में गुरुवार को इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। यह कार्य महापौर सुषमा खर्कवाल द्वारा स्वीकृत 38.40 लाख रुपये की धनराशि से कराया जा रहा है। कार्यक्रम में शिलान्यास पार्षद रामनरेश रावत एडवोकेट ने विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के आशीर्वाद से किया।

निर्माण कार्य वेदप्रकाश सिंह के घर से शुरू होकर विनय भारती, हरिनाम यादव होते हुए आरती यादव और गणेश यादव के घर तक लगभग 300 मीटर लंबाई तथा 4.5 मीटर चौड़ाई में कराया जाएगा। पूजा-अर्चना के बाद नारियल फोड़कर और पारंपरिक विधि से शिलान्यास की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कॉलोनी के लोग और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पार्षद प्रतिनिधि संतोष त्रिपाठी ने बताया कि यह आंतरिक सड़क 30–35 वर्षों से जलभराव की समस्या से जूझ रही थी। नाली न होने से लोगों को बरसों से परेशानी उठानी पड़ रही थी और आसपास बीमारी फैलने का खतरा भी बना रहता था। उन्होंने कहा कि नाली और इंटरलॉकिंग बनने से अब जलनिकासी सुचारू होगी और आवागमन आसान हो सकेगा।

कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्रीय लोगों ने पार्षद रामनरेश रावत का फूल-मालाओं से स्वागत किया और विकास कार्यों के लिए महापौर, विधायक और पार्षद के प्रति आभार जताया। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह और महापौर सुषमा खर्कवाल के समर्थन में नारे भी लगाए।

शिलान्यास कार्यक्रम में द्वारका प्रसाद विश्वकर्मा, फूलचंद गौतम, जयराम यादव, अनिल पत्रकार, रामनरेश गुप्ता, जमील अहमद, रामकिशन यादव, रामेंद्र विश्वकर्मा, विपिन भारती, निजामुद्दीन अंसारी, संदीप चौरसिया, शाहनवाज, राशिद अब्दुल सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

मिशन शक्ति व बहू-बेटी अभियान के तहत कृष्णानगर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

02 August 2026

शकील अहमद कृष्णानगर (लखनऊ)। पुलिस उपायुक्त जोन दक्षिणी मो. मुश्ताक के निर्देशन में मिशन शक्ति एवं बहू-बेटी अभियान के अंतर्गत…

लखनऊ

Lucknow News: जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोपी प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

02 August 2026

शकील अहमद बिजनौर (लखनऊ)। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिजनौर पुलिस…

लखनऊ

हरियाली का संकल्प: केशव नगर केशव कुंज कल्याण समिति ने शांति नगर में किया वृक्षारोपण

02 August 2026

शकील अहमद सरोजनी नगर (लखनऊ)। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केशव नगर केशव कुंज…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *