- अमौसी स्थित श्री बालाजी मंदिर में गुरु पूजन, भजन-कीर्तन, आरती और प्रसाद वितरण का होगा आयोजन
शकील अहमद
सरोजनीनगर, लखनऊ। न्यू हनुमान पुरी, गली नंबर-8, अमौसी स्टेशन रोड स्थित श्री बालाजी मंदिर, संकट मोचन धाम में 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ किया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं को श्री बालाजी महाराज के दिव्य दर्शन एवं पूजन का अवसर प्राप्त होगा। इसके साथ ही पूज्य महंत एवं गुरुजी के दिव्य सान्निध्य और आशीर्वाद से श्रद्धालु लाभान्वित होंगे।
कार्यक्रम के दौरान गुरु पूजन, आशीर्वचन, भजन-कीर्तन एवं आरती का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।
मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अपने परिवार एवं मित्रों सहित कार्यक्रम में शामिल होकर गुरु कृपा एवं श्री बालाजी महाराज का दिव्य आशीर्वाद प्राप्त करें।
आयोजकों ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन अवसर है।
श्रद्धालुओं की मंगलमय उपस्थिति ही आयोजन की सफलता और मंदिर परिवार के लिए सौभाग्य होगी।













