लखनऊ: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में सगा मामा गिरफ्तार

  • पीड़िता की मां की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, मुखबिर की सूचना पर आरोपी दबोचा गया

शकील अहमद

बंथरा (लखनऊ)। राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके सगे मामा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, 7 जून 2026 को पीड़िता की मां ने थाना बंथरा में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि उनकी 13 वर्षीय पुत्री कुछ दिन पहले अपने ननिहाल आई हुई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी ओमकार ने परिवार के भीतर विवाद के बाद नाबालिग के साथ गंभीर अपराध किया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने तत्काल जांच शुरू करते हुए साक्ष्य संकलन और आरोपी की तलाश की कार्रवाई तेज कर दी।

इसी क्रम में 8 जून को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नरायनपुर तिराहा क्षेत्र से आरोपी ओमकार (32 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है तथा सभी साक्ष्यों और तथ्यों का गहन परीक्षण किया जा रहा है। बाल संरक्षण से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts