Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

लखनऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बंद घरों में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, ज्वैलरी और नकदी बरामद

दिनांक: Sunday, 09 November 2025 | समय: 02:11 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ

शकील अहमद

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना बिजनौर पुलिस ने बंद पड़े घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की ज्वैलरी, ₹46,500 नगद और घटना में प्रयुक्त हुंडई औरा कार (UP32XN7536) बरामद की है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान संदीप कुमार रावत उर्फ छोटू पुत्र स्व. राम किशोर (28 वर्ष) और मोनू रावत पुत्र रामअवतार (38 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम ख्वाजापुर औरंगाबाद खालसा, थाना आशियाना, लखनऊ के रूप में हुई है।

घटना का विवरण

दिनांक 23 अक्टूबर 2025 को ओमेक्स सिटी, बिजनौर रोड निवासी अरुण यादव के घर में चोरी की घटना सामने आई थी। वादी घर से बाहर गए हुए थे, वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि घर की खिड़की की ग्रिल और दरवाजे पर लगे कैमरे टूटे हुए थे, साथ ही कैश और ज्वैलरी गायब थी। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई।

सूचना पर तत्काल बिजनौर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मुकदमा अपराध संख्या 306/2025, धारा 305(ए) बीएनएस में दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस की कार्रवाई और सफलता

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मैनुअल और टेक्निकल साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए दिनांक 8 नवंबर 2025 को न्यू गुडौरा अंडरपास सर्विस लेन से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से 1 चेन, 2 रिंग, 2 ब्रेसलेट, 4 बच्चों के कड़े, 1 सिक्का, 1 जोड़ी पायल, ₹46,500 नगद और घटना में प्रयुक्त हुंडई औरा कार (UP32XN7536) बरामद की।

चोरी का खुलासा और साजिश का पर्दाफाश

जांच में सामने आया कि अभियुक्त मोनू रावत की पत्नी राधिका, जो ओमेक्स सिटी के कई घरों में घरेलू कार्य करती थी, ने अपने पति को बंद पड़े मकानों की जानकारी दी थी।
इसके बाद मोनू और संदीप रावत ने रात के समय वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार, संदीप रावत की पत्नी राजकुमारी चोरी किए गए जेवरात और नकदी लेकर फरार है। दोनों महिलाओं राधिका और राजकुमारी को अभियोग में वांछित घोषित किया गया है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। अभियुक्त संदीप रावत पूर्व में भी कई बार चोरी और लूट के मामलों में जेल जा चुका है।

थाना बिजनौर प्रभारी ने बताया कि  “दोनों शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद कर लिया गया है। शेष फरार अभियुक्तों की तलाश में टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।”

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *