उत्तराखंड के बाजपुर में एक विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। नगर के वार्ड नंबर 7, संजय कॉलोनी निवासी विक्रम ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी सानिया 30 अप्रैल 2026 को घर से पार्लर जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी।
परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पति विक्रम ने पुलिस से पत्नी की जल्द बरामदगी की मांग की है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आसपास के इलाकों में तलाश की जा रही है और जल्द ही महिला का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।


















