मीडिया समाज को सही आदर्श देता है: अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल मीडिया T20 में बोले डॉ. राजेश्वर सिंह

  • अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल मीडिया T20 टूर्नामेंट का समापन, खिलाड़ियों को किया सम्मानित

शकील अहमद

लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित बीबीडी यूनिवर्सिटी के डॉ. अखिलेश दास गुप्ता स्टेडियम में आयोजित ‘अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया मीडिया क्रिकेट टूर्नामेंट–2025’ का समापन भव्य रूप से संपन्न हुआ। समापन समारोह में सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता, उपविजेता टीमों के साथ-साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

दिल्ली इलेक्ट्रॉनिक मीडिया 11 बनी चैंपियन

फाइनल मुकाबले में दिल्ली इलेक्ट्रॉनिक मीडिया 11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूपी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन को 4 रनों से पराजित कर मीडिया कप T20 ट्रॉफी अपने नाम की। डॉ. राजेश्वर सिंह ने दोनों टीमों की खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक जज़्बे की सराहना की।

खेल से बनता है मजबूत नागरिक

अपने संबोधन में डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक क्षमता को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, त्वरित निर्णय क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी का भी विकास करते हैं। खेलों से प्राप्त टीम स्पिरिट ही जीवन में सफलता का सबसे बड़ा आधार बनती है।

उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर जैसे महान खिलाड़ियों की प्रेरणादायक सफलताओं को समाज तक पहुंचाने में पत्रकारों की भूमिका।ऐतिहासिक और अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। आज़ादी के आंदोलन से लेकर खेल प्रतिभाओं को पहचान दिलाने तक, पत्रकारों ने समाज को सही दिशा देने का कार्य किया है।

विरासत को आधुनिक दृष्टि से आगे बढ़ा रहे विराज दास

डॉ. राजेश्वर सिंह ने इस सफल आयोजन के लिए क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही विराज सागर दास की सराहना करते हुए कहा कि वे अपने पिता डॉ. अखिलेश दास की शिक्षा और खेल परंपरा की विरासत को आधुनिक सोच और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ा रहे हैं।

इस अवसर पर आशुतोष शुक्ला, विजय त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य अतिथि, पत्रकार और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts