Tuesday, 20 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Tuesday
20 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
महराजगंज

मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट: दीनदयाल उपाध्याय नगर ने आंबेडकर नगर को हराया

दिनांक: Saturday, 31 January 2026 | समय: 05:24 PM | लेखक: | श्रेणी: महराजगंज

बृजमनगंज, महराजगंज। नगर पंचायत स्थित महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित स्वर्गीय कमला देवी राधेश्याम मेमोरियल कैनवास क्रिकेट प्रतियोगिता (सीजन-4) के तीसरे दिन शनिवार को चार मुकाबले खेले गए।

प्रतियोगिता में स्थानीय वार्डों और नगरों की टीमों ने भाग लिया, जिसमें रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
तीसरे दिन का प्रमुख मैच दीनदयाल उपाध्याय नगर और आंबेडकर नगर के बीच खेला गया। टॉस के बाद दीनदयाल उपाध्याय नगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 35 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आंबेडकर नगर की टीम दबाव में नजर आई और सात ओवर में मात्र 14 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह दीनदयाल उपाध्याय नगर की टीम ने यह मुकाबला 21 रन से अपने नाम कर लिया।

दूसरा मैच भगत सिंह नगर और शहीद स्मारक नगर के बीच खेला गया, जिसमें भगत सिंह नगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 40 रन बनाए। जवाब में शहीद स्मारक नगर की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और पांच ओवर में 16 रन पर ऑलआउट हो गई। यह मैच भगत सिंह नगर ने 24 रन से जीत लिया।

दिन के अन्य मुकाबलों में लोहिया नगर ने क्षत्रपति शिवाजी नगर को पराजित किया। वहीं आजाद नगर वार्ड और महात्मा गांधी नगर वार्ड के बीच खेले गए मैच में महात्मा गांधी नगर वार्ड की टीम ने जीत दर्ज की।
मैचों की समाप्ति के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने विजेता टीमों को प्रमाण पत्र प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं को खेलों से जोड़ने के साथ-साथ आपसी भाईचारे को भी मजबूत करती हैं।

इस अवसर पर खेल आयोजक यश जायसवाल, मनोज जायसवाल, प्रद्युम्न सिंह, मुकेश मिश्रा, आशीष जायसवाल, धर्मेंद्र चौरसिया, जितेंद्र कुमार, बबलू सिंह, झिनक, श्याम मोदनवाल सहित अन्य सहयोगी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

महराजगंज

महराजगंज: बृजमनगंज को मिली डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात,नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने किया उद्घाटन

02 August 2026

महाराजगंज/बृजमनगंज। शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर-3, रत्तूपुर स्थित अत्याधुनिक…

महराजगंज

महराजगंज: लेहरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

01 August 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लेहरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा…

महराजगंज

महराजगंज: युवा नेता शशिकांत जायसवाल की पहल से प्रेमी युगल का विवाह संपन्न

31 July 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज निवासी शिल्पा और ग्राम सभा पृथ्वीपालगढ़ निवासी अभिराज चक्रवर्ती (पुत्र शमशेर चक्रवर्ती) के…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *