Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने दिए निर्देश

दिनांक: Saturday, 10 January 2026 | समय: 09:28 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। जनपद रायबरेली के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले रायबरेली महोत्सव को लेकर तैयारियों की समीक्षा हेतु शुक्रवार को निरीक्षण भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने की।

बैठक में मंत्री ने बताया कि 12 जनवरी 2026 को गुरु गोविन्द सिंह पर्यावरणीय उद्यान, सिविल लाइन में रायबरेली स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा रायबरेली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य जनपद की वैभवशाली सांस्कृतिक विरासत को संजोना और उसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना है।

राज्यमंत्री ने आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं जैसे मंच, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, विद्युत, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समयबद्ध और समन्वयपूर्ण ढंग से पूर्ण की जाएं, ताकि आयोजन भव्य, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हो सके।

उन्होंने स्पष्ट किया कि रायबरेली महोत्सव जनपद की पहचान को सुदृढ़ करने का अवसर है, ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी, मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता, डीएफओ प्रखर मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, परियोजना निदेशक डीआरडीए सतीश प्रसाद मिश्रा, जिला उद्यान अधिकारी जयराम वर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका स्वर्ण सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *