Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
रायबरेली

मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने रायबरेली में यू0पी0 ट्रेड शो (स्वदेशी मेला)-2025 का किया उद्घाटन, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम

दिनांक: Friday, 10 October 2025 | समय: 07:51 AM | लेखक: | श्रेणी: रायबरेली

रायबरेली। रायबरेली के जीआईसी मैदान में बुधवार को दस दिवसीय यू0पी0 ट्रेड शो (स्वदेशी मेला)-2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग के कपिलदेव अग्रवाल ने फीता काटकर किया।

उद्घाटन अवसर पर उन्होंने मेले में लगाए गए विभिन्न विभागों व स्थानीय समूहों के स्वदेशी उत्पादों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और कारीगरों से बातचीत कर उनके उत्पादों की सराहना की।

इस अवसर पर ऊंचाहार विधायक मनोज कुमार पांडेय, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह तथा भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी सहित जनपद के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

अन्नप्राशन और गोदभराई कार्यक्रम भी आयोजित

मंत्री ने कार्यक्रम में पांच बच्चों को अन्नप्राशन संस्कार कराया और राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म पूरी कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं। इसके बाद अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

पीएम श्री जीजीआईसी विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, वहीं मंच से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के पांच लाभार्थियों को पांच-पांच लाख रुपये के डमी चेक वितरित किए गए। इसी दौरान पीएम विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत एक महिला लाभार्थी को सिलाई मशीन प्रदान की गई।

मंत्री बोले “स्वदेशी उत्पादों से ही आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव”

अपने संबोधन में मा0 मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि “ग्रेटर नोएडा में यू0पी0 इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 की सफलता के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश के हर जनपद में ‘स्वदेशी मेला’ आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य स्थानीय हस्तशिल्पियों और उद्यमियों को विपणन का अवसर प्रदान करना है, ताकि दीपावली के अवसर पर आमजन स्वदेशी वस्तुएँ खरीदकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती दें।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ‘एक जनपद – एक उत्पाद’ योजना ने हजारों शिल्पकारों को नया जीवन दिया है। सरकार का लक्ष्य स्थानीय उत्पादन, आत्मनिर्भरता और स्वदेशी अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है।

कार्यक्रम का संचालन एस0एस0 पांडेय द्वारा किया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल कुमार शर्मा, पीडी डीआरडीए सतीश प्रसाद मिश्रा, उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्या, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

रायबरेली

रायबरेली: छात्राओं और युवतियों से अश्लील हरकत करने का आरोप, ऑपरेशन मजनू टीम ने युवक को किया गिरफ्तार

30 July 2026

खीरों इंटर कॉलेज के सामने छात्राओं से कथित अभद्रता की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया जेल…

रायबरेली

रायबरेली: लहसुन निकालते समय किसान को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

28 July 2026

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के शिवपुर मजरे हरदी गांव में घर के कमरे के अंदर टोकरी से लहसुन निकाल रहे…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *