Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
अमेठी

जगदीशपुर सम्मेलन में बोले मंत्री सतीश चंद्र शर्मा: आत्मनिर्भरता ही सफलता का मूल मंत्र

दिनांक: Sunday, 16 November 2025 | समय: 12:45 AM | लेखक: | श्रेणी: अमेठी, उत्तर प्रदेश

पंकज तिवारी

जगदीशपुर, अमेठी। ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ के तहत शनिवार को सीटेड कार्यालय, रोड नंबर-4, औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर में प्रोफेशनल सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमेठी के प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य-रसद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सतीश चंद्र शर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और महापुरुषों के चित्र पर दीप प्रज्वलन से हुआ।

सामाजिक समरसता और स्वदेशी अपनाने का आह्वान

भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु मिश्रा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम सामाजिक समरसता को बढ़ाते हैं और हर नागरिक को स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की प्रेरणा देते हैं। विधायक सुरेश पासी ने कौशल विकास और स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को आत्मनिर्भरता का प्रमुख स्तंभ बताते हुए कहा कि स्वदेशी अपनाना समय की आवश्यकता है।

‘हर घर स्वदेशी-घर-घर स्वदेशी’ का संकल्प लें : सतीश चंद्र शर्मा

मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि “आत्मनिर्भरता ही सफलता का वास्तविक सूत्र है”। उन्होंने आम जनता से ‘हर घर स्वदेशी- घर-घर स्वदेशी’ का संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से भारत में निर्मित वस्तुओं के उपयोग का आह्वान किया है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री द्वारा कौशल विकास मंत्रालय को सुदृढ़ करने का उद्देश्य देश में कौशल आधारित रोजगार और स्वरोजगार को तेजी से बढ़ावा देना है।
उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान केवल एक नारा नहीं, बल्कि जनभागीदारी से देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का अभियान है।

“जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र पूर्णतः आत्मनिर्भर बन सकता है”

कार्यक्रम के समापन पर सीटेड के निदेशक एवं लघु उद्योग भारती अमेठी के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि अमेठी में एनसीआर के बाद प्रदेश की सबसे अधिक औद्योगिक इकाइयाँ हैं। यदि इन्हें उचित सरकारी सहयोग और मार्गदर्शन मिले तो जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र को पूरी तरह आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है, जिससे क्षेत्र के हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।उन्होंने डॉ. हेडगेवार को स्मरण करते हुए कहा कि स्वदेशी उद्योग और कारीगरों को प्रोत्साहन देना राष्ट्रनिर्माण का आधार है।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग

राकेश विक्रम (प्रतिनिधि, ब्लॉक प्रमुख), प्रवीण सिंह (अध्यक्ष, प्रधान संघ), हिंदेश सिंह, राकेश त्रिपाठी (महामंत्री, भाजपा), गीता सिंह (पूर्व प्रमुख), मान सिंह राठौर (अध्यक्ष, मेला समिति), गौरव शिवराज सिंह (उपाध्यक्ष), प्रदीप सिंह थौरी, हेमंत विक्रम सिंह, ओमप्रकाश पांडेय (महामंत्री), गिरीश शुक्ल (उपाध्यक्ष), संजय शुक्ल, जन्मजय सिंह (गायत्री परिवार), राकेश शुक्ल, विजयभान सिंह, उदयनाथ मिश्रा, सुशील सिंह, सतीश यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

अमेठी

अमेठी में बड़े मंगल पर श्रद्धा का सैलाब, जगह-जगह भंडारों में उमड़े हजारों श्रद्धालु

02 June 2026

पंकज तिवारी इन्हौना/जगदीशपुर (अमेठी)। ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगलवार को अमेठी जनपद के सुबेहा, शुकुल बाजार और इन्हौना क्षेत्र…

अमेठी

शिव-पार्वती विवाह प्रेम, तपस्या और भक्ति का प्रतीक : पंडित चंद्रकांता जी महाराज

20 May 2026

अमेठी के पलिया पश्चिम में कथा के दौरान राजा परीक्षित और कलयुग प्रवेश प्रसंग का किया वर्णन पंकज तिवारी जगदीशपुर,…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *