Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
लखनऊ

सूचना विभाग में मिशन कर्मयोगी साधना सप्ताह का हुआ शुभारम्भ

दिनांक: Friday, 03 April 2026 | समय: 12:15 AM | लेखक: | श्रेणी: लखनऊ

लखनऊ। भारत सरकार द्वारा विकसित के आईगोट (IGOT) पोर्टल पर उपलब्ध पाठयक्रमों माध्यम से विभागीय कार्मिकों की कार्यात्मक क्षमता, कार्यक्षेत्र एवं व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाते हुए उन्हें दक्ष बनाया जाये, इस हेतु शासन के निर्देशनुसार 02 अप्रैल से 08 अप्रैल 2026 तक प्रदेश में मिशन कर्मयोगी साधना सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में सूचना विभाग के अन्तर्गत विभागीय आडिटोरियम में मिशन कर्मयोगी साधना सप्ताह कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर आईगोट (IGOT) पोर्टल पर उपलब्ध पाठयक्रमों के प्रशिक्षण से संबंधित विशेषज्ञों द्वारा उपलब्ध करायी गयी तकनीकी जानकारी प्राप्त किया।

इस संबंध में समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आईगोट (IGOT) कर्मयोगी प्लेटफार्म पर उपलब्ध पाठयक्रमों में से कम से कम 04 घंटे का प्रशिक्षण जिसमें Ai दक्ष कार्यक्रम के किन्ही 03 कार्यक्रम (IGOT) मार्केट प्लेस से कोई एक पाठयक्रम का प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से प्राप्त किया जाना है।

इस अवसर पर अपर निदेशक सूचना अरविन्द कुमार मिश्र ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि उनका प्रत्येक कार्मिक तकनीकी रूप दक्ष होना चाहिए, ताकि वह आगमी परिवेश की चुनौतियो का सामना दृढ़ता एवं कर्मठता के साथ कर सके।

उन्होने कहा कि आने वाला समय तकनीकी का होगा और तकनीक के आधार पर ही दायित्वों का निर्वहन सफलता पूर्वक किया जा सकेगा। इसलिए आवश्यक हो जाता है कि हम तकनीक में पारंगत होकर आत्मनिर्भर बने और अपने दायित्वों का निर्वहन सफलतापूर्वक कर सके।

इसी के तहत सरकार द्वारा अपने कार्मिकों की कार्यात्मक क्षमता, कार्यक्षेत्र एवं व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाते हुए उन्हे दक्ष बनाये जाने हेतु आईगोट (IGOT) कर्मयोगी पर उपलब्ध पाठयक्रमों की व्यवस्था दी गई है, ताकि कार्मिक इन पाठयक्रमों का प्रशिक्षण प्राप्त कर तकनीकी तौर पर दक्ष होने के साथ-साथ कार्यक्षमता विकास का भी लाभ प्राप्त कर सके।

अपर निदेशक श्री मिश्र ने विभाग के कार्मिकों से कहा कि यह स्वर्णिम अवसर है कि सरकार द्वारा आईगोट पोर्टल (IGOT) के माध्यम से उपलब्ध कराये गये पाठयक्रमों को तन्मयता एवं ईमानदारी के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने आप को कर्मयोगी साबित करें।

कार्यशाला में सहायक निदेशक सतीश चन्द्र भारती, सहायक निदेशक चन्द्र मोहन, सहायक निदेशक डा0 जितेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक निदेशक संजय कुमार, सहायक निदेशक अमित कुमार यादव, निर्माता फिल्म अभय कुमार श्रीवास्तव, सहायक लेखधिकारी अरविन्द कुमार सहित सूचना विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

मिशन शक्ति व बहू-बेटी अभियान के तहत कृष्णानगर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

02 August 2026

शकील अहमद कृष्णानगर (लखनऊ)। पुलिस उपायुक्त जोन दक्षिणी मो. मुश्ताक के निर्देशन में मिशन शक्ति एवं बहू-बेटी अभियान के अंतर्गत…

लखनऊ

Lucknow News: जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोपी प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

02 August 2026

शकील अहमद बिजनौर (लखनऊ)। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिजनौर पुलिस…

लखनऊ

हरियाली का संकल्प: केशव नगर केशव कुंज कल्याण समिति ने शांति नगर में किया वृक्षारोपण

02 August 2026

शकील अहमद सरोजनी नगर (लखनऊ)। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केशव नगर केशव कुंज…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *