Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
रायबरेली

रायबरेली में विधायक खेल स्पर्धा 2025 का शुभारंभ, विजेता खिलाड़ियों को मिलेगा सांसद खेल स्पर्धा में मौका

दिनांक: Friday, 05 December 2025 | समय: 12:13 AM | लेखक: | श्रेणी: रायबरेली

रायबरेली। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग, रायबरेली के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय विधानसभा स्तरीय ‘विधायक खेल स्पर्धा’ का शुभारंभ गुरुवार को ग्रामीण मिनी स्टेडियम, बछरावां में किया गया। स्पर्धा में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक बछरावां श्याम सुंदर भारती, नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह एवं उप जिलाधिकारी गौतम सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर खेल महोत्सव की शुरुआत की।

पहले दिन का प्रदर्शन: जिला स्तर पर खेलने का लक्ष्य

पहले दिन आयोजित एथलेटिक्स स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया:

सब जूनियर बालिका वर्ग – 100 मीटर दौड़

1. अंजली – प्रथम

2. शुभासिनी – द्वितीय

3. रिंकी – तृतीय

जूनियर बालक वर्ग – 100 मीटर दौड़

1. शिवा कश्यप – प्रथम

2. हरिओम – द्वितीय

3. शिवम – तृतीय

लंबीकूद (बालक वर्ग)

1. अभय पटेल – प्रथम

2. महताब – द्वितीय

3. आदर्श – तृतीय

मुख्य अतिथि द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विजेताओं को मिलेगा बड़ा अवसर

क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शिखा श्रीवास्तव ने बताया कि “विधानसभा स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को जनपद स्तर पर होने वाली सांसद खेल स्पर्धा में प्रतिभाग का अवसर मिलेगा।” उन्होंने बताया कि प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें आगे खेल की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य है।

प्रतियोगिता का संचालन एवं निर्णायक की भूमिका बेसिक शिक्षा विभाग के खेल अनुदेशकों ने निभाई। आयोजन में युवा खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए स्थानीय खेलप्रेमियों की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

रायबरेली

रायबरेली: छात्राओं और युवतियों से अश्लील हरकत करने का आरोप, ऑपरेशन मजनू टीम ने युवक को किया गिरफ्तार

30 July 2026

खीरों इंटर कॉलेज के सामने छात्राओं से कथित अभद्रता की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया जेल…

रायबरेली

रायबरेली: लहसुन निकालते समय किसान को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

28 July 2026

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के शिवपुर मजरे हरदी गांव में घर के कमरे के अंदर टोकरी से लहसुन निकाल रहे…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *