बृजमनगंज में शांतिपूर्ण माहौल में निकला मुहर्रम का जुलूस, कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए

  • अखाड़ों ने दिखाए पारंपरिक करतब, सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस बल रहा तैनात

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज (महराजगंज)। बृजमनगंज क्षेत्र में मुहर्रम का पर्व मंगलवार को परंपरागत श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। नगर पंचायत बृजमनगंज सहित कलवारगढ़, मनसफगढ़, आमाकोट और आसपास के क्षेत्रों से निकले ताजियों को मुख्य चौराहे पर एकत्रित किया गया। इसके बाद मातमी जुलूस पूरे कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर कर्बला तक पहुंचा, जहां ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

जुलूस के दौरान या हुसैन और या हसन के नारों से वातावरण गूंज उठा। अखाड़ों के युवाओं ने पारंपरिक लाठी और तलवार के करतब प्रस्तुत किए, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मार्गों पर मौजूद रहे। जुलूस में अकीदतमंदों ने इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में मर्सिया और नौहा पेश किए

जुलूस निर्धारित मार्ग से होते हुए लेदवा चौराहा पहुंचा और वहां से डोमिनगढ़ स्थित कर्बला में समाप्त हुआ, जहां धार्मिक परंपरा के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

मुहर्रम के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत को याद करते हुए इबादत की। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए ताजियादार भी अपने-अपने ताजिए लेकर कर्बला पहुंचे।

पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपशिखा वर्मा के नेतृत्व में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा, उपनिरीक्षक निरंजन राय, गजेंद्र प्रताप सिंह, तारकेश्वर वर्मा सहित पुलिस बल पूरे जुलूस के दौरान तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए रखी।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल, अब्दुल सलाम, शमीम कुरैशी, दिलीप चौधरी, करण चौधरी, सलीम अहमद, अफजल अंसारी, बदरे आलम, सुहेल राइन, नासिर कुरैशी, कल्लू कुरैशी, इकबाल, असलम, सगीर, साजिद अली, राजू, साबिर अली, सफीक, समशेर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts