बाजपुर के गुलड़िया में सद्भावना बॉलीबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ, नामधारी ने किया उद्घाटन

सलमान ख़ान

बाजपुर, उधम सिंह नगर। ग्राम गुलड़िया में उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स. सुखदेव सिंह नामधारी द्वारा दो दिवसीय प्रथम सद्भावना बॉलीबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। यह टूर्नामेंट उनकी धर्मपत्नी स्व. हरजिन्दर कौर की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है।

इस आयोजन का संचालन ग्राम प्रधान रश्मि दिवाकर द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने खेल भावना को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने पर जोर दिया।

शुभारंभ के अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कन्नू जोशी, मंडल महामंत्री वीरेन्द्र बिष्ट, ग्राम प्रधान रश्मि दिवाकर, मोहन सिंह दिवाकर, परमजीत सिंह सैनी, कुनाल सैनी, वासुदेव, प्रवीण देउपा, राजेन्द्र सैनी, तालिब, अल्फाज हुसैन सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *