Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
रायबरेली

नौसेना दिवस: रायबरेली में पूर्व नौसैनिकों का भव्य समारोह, अनुभव साझा कर नई पीढ़ी को दी प्रेरणा

दिनांक: Sunday, 07 December 2025 | समय: 11:38 PM | लेखक: | श्रेणी: रायबरेली

रायबरेली। नौसेना दिवस पर रायबरेली के पूर्व नौसैनिकों ने एक होटल में भव्य समारोह आयोजित कर अपने नौसैनिक सेवा काल की स्मृतियों को साझा किया और युवाओं में देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय नौसेना की परंपरा के अनुरूप केक काटकर की गई।

कार्यक्रम में सहभागी पूर्व नौसैनिकों ने समुद्री सुरक्षा, कठिन अभियानों और देश रक्षा के अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि आज की नौसेना पहले से अधिक आधुनिक और तकनीकी रूप से सक्षम है, लेकिन सैनिक का जज्बा आज भी वैसा ही अटूट है।

ऑनरेरी लेफ्टिनेंट उमा शंकर ने कहा कि “जहाजों में सुविधाएं पहले सीमित थीं, मगर आज की नौसेना अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित है। देश सेवा का जज्बा ही हमें हर चुनौती से लड़ने की शक्ति देता है।”

इस दौरान वरिष्ठ पूर्व नौसैनिक धीरेंद्र सिंह, एसजेएस पब्लिक स्कूल के पीआरओ मनोज शर्मा, पूर्व नौसैनिक आरबी सिंह, पूर्व नौसैनिक श्याम भवन सिंह, आबकारी निरीक्षक (एक्स-नेवी) कुलदीप बहादुर सिंह, बैंक ऑफ बड़ौदा में कार्यरत (एक्स-नेवी) राजेंद्र सिंह, पूर्व नौसैनिक प्रदीप कुमार, पीएनबी कर्मचारी (एक्स-नेवी) विप्लव श्रीवास्तव, पूर्व नौसैनिक दीपक कुमार मिश्रा, पूर्व नौसैनिक शैलेंद्र दीक्षित, पूर्व नौसैनिक दिलीप कुमार एवं पूर्व नौसैनिक सत्येंद्र सिंह सहित कई अन्य पूर्व सैनिकों ने भी नौसेना जीवन के रोचक अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम में सैनिकों के परिवारजन भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सैनिक परिवारों ने कहा कि ऐसे आयोजन उन्हें गर्व का एहसास कराते हैं और युवाओं को सेना में करियर बनाने की प्रेरणा देते हैं।

अंत में सभी पूर्व सैनिकों और आयोजकों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने हर वर्ष नौसैनिक दिवस को इसी उत्साह से मनाने की घोषणा की।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

रायबरेली

रायबरेली: छात्राओं और युवतियों से अश्लील हरकत करने का आरोप, ऑपरेशन मजनू टीम ने युवक को किया गिरफ्तार

30 July 2026

खीरों इंटर कॉलेज के सामने छात्राओं से कथित अभद्रता की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया जेल…

रायबरेली

रायबरेली: लहसुन निकालते समय किसान को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

28 July 2026

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के शिवपुर मजरे हरदी गांव में घर के कमरे के अंदर टोकरी से लहसुन निकाल रहे…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *