सरोजनीनगर के रुस्तम विहार में विकास की नई शुरुआत, इंटरलॉकिंग रोड व नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास

शकील अहमद

सरोजनीनगर (लखनऊ)। राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर वार्ड संख्या 18 (वार्ड द्वितीय) स्थित रुस्तम विहार कॉलोनी में विकास कार्यों की कड़ी में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। नादरगंज मैरिज लॉन (जीतू भाई की दुकान) से सिपेट चौराहे की ओर जाने वाली 70 मीटर लंबी एवं 10 मीटर चौड़ी इंटरलॉकिंग सड़क व नाली निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास शुक्रवार को किया गया।

कार्य का शुभारंभ नगर पार्षद रामनरेश रावत (एडवोकेट) द्वारा वैदिक पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह विकास कार्य महापौर सुषमा खर्कवाल एवं विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के सहयोग से संपन्न होगा, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और जलनिकासी की समस्या से भी राहत मिलेगी।

भाजपा कार्यकर्ता संतोष त्रिपाठी ने जानकारी दी कि यह निर्माण कार्य महापौर एवं पार्षद निधि से लगभग 7 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की योजनाओं को पहुँचाना है।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष के. के. श्रीवास्तव, पार्षद रामनरेश रावत विशेष रूप से उपस्थित रहे। संतोष त्रिपाठी ने विकास कार्यों के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह, भाजपा नेता नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष के. के. श्रीवास्तव एवं पार्षद रामनरेश रावत का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से द्वारका प्रसाद विश्वकर्मा, जयराम यादव, दीपक शाह, प्रीतम सिंह, आलोक श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश मिश्रा, रितेश दुबे, फूलचंद गौतम, सुभाष, रमन श्रीवास्तव, गोमती मिश्रा, काशीनाथ राय, लक्ष्मी देवी सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts