Tuesday, 20 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Tuesday
20 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली में ई-रिक्शा पलटने से वृद्ध की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

दिनांक: Thursday, 06 November 2025 | समय: 09:57 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। रायबरेली जनपद के सरेनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसे में ई-रिक्शा पलटने से एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना पूरे पासी गांव निवासी 60 वर्षीय शिवचंद पुत्र रामदीन के साथ हुई, जो अज्ञात ई-रिक्शा से भगवंत नगर जा रहे थे। शाम करीब साढ़े सात बजे रास्ते में अचानक रिक्शा पलट गया। हादसे में वृद्ध उसके नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत ई-रिक्शा उठाकर घायल वृद्ध को बाहर निकाला और खीरों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद शिवचंद को मृत घोषित कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक खीरों संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

हादसे की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा और रिक्शा संचालन पर सख्ती की मांग की है।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *