Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

पंडित खेड़ा की समस्याओं पर नगर आयुक्त सख्त, संजय गुप्ता के नेतृत्व में जनता पहुँची कार्यालय

दिनांक: Tuesday, 13 January 2026 | समय: 07:17 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, लखनऊ

शकील अहमद

सरोजनी नगर, लखनऊ। पंडित खेड़ा क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मूलभूत जनसमस्याओं को लेकर सोमवार को पार्षद प्रतिनिधि संजय गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी नगर आयुक्त कार्यालय पहुँचे। प्रतिनिधिमंडल में शामिल नागरिकों ने सड़क, नाली, जलभराव और साफ-सफाई से जुड़ी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष विस्तार से रखा।

नगर आयुक्त ने दूर-दराज़ से आए नागरिकों की बातों को गंभीरता, संवेदनशीलता और धैर्य के साथ सुना। उन्होंने किसी भी फरियादी को बिना सुने वापस नहीं लौटाया और सभी समस्याओं को बिंदुवार संज्ञान में लिया।

इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि संजय गुप्ता ने कहा कि पंडित खेड़ा क्षेत्र के लोग वर्षों से जर्जर सड़कों, क्षतिग्रस्त नालियों और जलभराव जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इन समस्याओं का समयबद्ध और स्थायी समाधान किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

नगर आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता पर लिया गया है। संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएंगे और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि नगर प्रशासन जनता के साथ खड़ा है और पंडित खेड़ा क्षेत्र में जल्द ही सड़क व नाली से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
नगर आयुक्त के सकारात्मक एवं मानवीय रवैये से क्षेत्रवासियों में संतोष देखने को मिला। लोगों ने उम्मीद जताई कि प्रशासनिक निर्देशों के बाद जमीनी स्तर पर शीघ्र कार्यवाही दिखाई देगी।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *