Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
रायबरेली

रायबरेली में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 226 मरीजों की जांच, “टेली मानस” हेल्पलाइन -14416 की दी जानकारी

दिनांक: Saturday, 11 October 2025 | समय: 12:09 AM | लेखक: | श्रेणी: रायबरेली

टेली मानस” हेल्पलाइन -14416  पर कॉल कर मानसिक स्वास्थ्य  सेवाओं का लाभ लें : सीएमओ

जनपद में मनाया गया विश्व मानसिक दिवस सीएचसी बेला-भेला में जागरूकता कार्यक्रम अयोजित

रायबरेली। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 10 अक्टूबर को जनपद में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बेला-भेला पर जागरूकता कार्यक्रम एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन चंद्रा ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि हर साल 10 अक्टूबर को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है। इस साल की थीम थी: “Access to Services – Mental Health in Catastrophes and Emergencies” (आपदाओं और आपात स्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य तक पहुंच)।

डॉ. चंद्रा ने बताया कि आपदाओं और आपात स्थितियों में व्यक्ति का मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कोरोना महामारी के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ा। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि “टेली मानस” हेल्पलाइन -14416 पर कॉल कर मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है।

जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी डी.एस. अस्थाना ने जानकारी दी कि जिला अस्पताल के कमरे नंबर 63 में मानसिक रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं प्रदान करते हैं। इसके अलावा समय-समय पर सीएचसी पर शिविर भी आयोजित किए जाते हैं। इस अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कुल 226 मरीजों का मानसिक स्वास्थ्य जांचा गया।

कार्यक्रम में सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार यादव, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रत्नाकर पाण्डेय, जिला मानसिक टीम के चिकित्सक एवं अस्पताल के समस्त अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

रायबरेली

रायबरेली: छात्राओं और युवतियों से अश्लील हरकत करने का आरोप, ऑपरेशन मजनू टीम ने युवक को किया गिरफ्तार

30 July 2026

खीरों इंटर कॉलेज के सामने छात्राओं से कथित अभद्रता की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया जेल…

रायबरेली

रायबरेली: लहसुन निकालते समय किसान को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

28 July 2026

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के शिवपुर मजरे हरदी गांव में घर के कमरे के अंदर टोकरी से लहसुन निकाल रहे…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *